फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Private purchase of 22 thousand quintals of millet in the district, government could not start

Sirsa News: जिले में 22 हजार क्विंटल बाजरे की निजी खरीद, सरकारी नहीं हो पाई शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Private purchase of 22 thousand quintals of millet in the district, government could not start
सिरसा। अनाज मंडी में धान की फसल में झार लगाते हुए मजदूर। संवाद
सिरसा। जिले की मंडियों में अब तक जिले की 27 मंडियों में 9.5 लाख क्विंटल के करीब धान की आवक हुई है। वहीं, बुधवार को करीब दो लाख क्विंटल धान की आवक हुई है। हैरानी की बात है कि जिले में अब तक बाजरा की उपज की सरकारी खरीद न होने से जिले में 24,884 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। इसमें से अब तक निजी व्यापारियों की ओर से 22 हजार के करीब खरीद हुई है।
विज्ञापन


बुधवार को जिले की मंडियों में किसानों की ओर से भारी मात्रा में धान की फसल की आवक हुई है। जिले में 15,496 किसान टोकन कटवाकर मंडी में फसल लेकर आ चुके हैं। वहीं सभी मंडियों में से करीब सात लाख 24 हजार क्विंटल धान की खरीद हुई है। जबकि मंडियों में करीब दो लाख क्विंटल की खरीद न होने से किसान मंडियों में धान को रखकर बैठे हैं।
विज्ञापन


किसान हरबंस लाल ने बताया कि मंडी में धान फसल लेकर आया हूं। व्यापारियों की ओर से फसल की ढेरी देखने पर बताया कि धान में नमी है तो इसको सूखा लें, उसके बाद वीरवार को फिर से बोली करवाकर धान की खरीद की जाएगी। इसी प्रकार कई किसानों की फसल मंडी में खरीद न होने से पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंडी में दो दिन खरीद रहेगी बंद
किसानों व आढ़तियों ने बताया कि मंडी में अभी दे दिनों तक आवक का पूरा जोर रहेगा। इसके बाद दिवाली के पर्व के चलते किसान कटाई को दो तीन दिनों तक रोक देंगे। वहीं मंडियों में भी छुट्टी होने के चलते आवक बंद रहेगी। इसके बाद दिवाली के पर्व के बाद आवक पर पूरा जोर रहेगा और करीब 20 दिनों तक मंडी में धान का सीजन पुरजोर चलेगा। वहीं, अभी घग्गर के आस पास बसें गावों में देरी से बीजाई होने के कारण अभी धान पकने में करीब 10 दिन और लगेंगे।


---

इस प्रकार हुई खरीद

जिले की आठ मंडियों में बुधवार को 5,722 क्विंटल धान की आवक हुई है। इसमें सिरसा मंडी में 3305 क्विंटल, ऐलनाबाद में 785 क्विंटल व रानियां मंडी में 1631 क्विंटल धान की आवक हुई है। इसी प्रकार जिले में अब तक 92,604 क्विंटल पीआर धान की आवक हुई है। इसमें से 62,902 क्विंटल के करीब पीआर धान की उठान होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed