फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Private hospitals of driving license will also be able to issue medical certificate

ड्राइविंग लाइसेंस के निजी अस्पताल भी जारी कर सकेंगे चिकित्सा प्रमाण पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Private hospitals of driving license will also be able to issue medical certificate
सिरसा। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और उसे रिन्यू करवाने के लिए चिकित्सा प्रमाण पत्र की मांग की जाती है। ऐसे में अब निजी अस्पताल भी यह चिकित्सा प्रमाण पत्र जारी कर सकते हैं। उपभोक्ता रेडक्रॉस की ओर से सिरसा, डबवाली, कालांवाली और ऐलनाबाद के 10 निजी अस्पतालों का चयन किया गया है। प्रमाण पत्र के लिए उपभोक्ताओं का 400 रुपये फीस अदा करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

अब से पहले ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के दौरान चिकित्सा प्रमाण पत्र के लिए फीस नहीं देनी पड़ती थी, लेकिन अब नियम में बदलाव कर उपमंडल के डीएलसी को फाइल जमा करवाने के दौरान ही 400 रुपये की फीस जमा करवानी होगी। फीस जमा करवाने के बाद उपभोक्ता निजी अस्पतालों से भी चिकित्सा प्रमाण पत्र जारी करवा सकता है। इसके लिए रेडक्रॉस ने सिरसा, डबवाली, कालांवाली और ऐलनाबाद के 10 निजी अस्पतालों का चयन किया है। व्यक्ति अपनी इच्छा अनुसार ही निजी व सरकारी अस्पतालों से जांच के बाद प्रमाण पत्र जारी करवा सकता है।
विज्ञापन

पहले नहीं लगती थी चिकित्सा प्रमाण पत्र की फीस
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने फीस जमा करवाने को लेकर निर्देश जारी किए हैं। इससे पहले एसडीएम कार्यालय में इस संबंध में फीस नहीं ली जाती थी, लेकिन अब उपभोक्ताओं को 400 रुपये फीस अदा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन निजी अस्पतालों में बनवा सकेंगे चिकित्सा प्रमाण पत्र
सिरसा।
डॉ. एसपी शर्मा, शर्मा क्लीनिक, सरकूलर रोड
डॉ. आशीष खुराना, खुराना नर्सिंग होम
डॉ. राज कुमार डूमरा, डीएमसी अस्पताल
------
डबवाली
डॉ. बागला, बागला आई केयर अस्पताल
डॉ. प्रमोद कड़वासरा, कड़वासरा बोन एंड ज्वाइंट अस्पताल
डॉ. नितिन बांसल, बांसल मनोरोग अस्पताल
--------
ऐलनाबाद
डॉ. मदन जैन, जैन अस्पताल
डॉ. मुकेश बांसल, बांसल चिल्ड्रन अस्पताल
---------
कालांवाली
डॉ. प्रवीन गोयल, श्री श्याम जनरल अस्पताल
डॉ. ढिल्लो, डॉक्टर मार्केट एरिया।
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए चिकित्सा प्रमाण पत्र अनिवार्य है। इसके लिए अब उपभोक्ताओं को एसडीएम कार्यालय में डीएलसी (ड्राफ्ट क्लेक्टर रेट) के तहत 400 रुपये फीस जमा करवानी होगी। इसके बाद निजी व सरकारी अस्पतालों से मेडिकल बनाकर जमा करवा सकते हैं। इसके लिए जिले के 10 निजी अस्पतालों का चयन किया गया है। - लाल बहादुर सिंह, इंचार्ज, रेडक्रॉस सोसायटी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed