फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   prisoner escaped from rohatak pgi

सिरसा का कैदी रोहतक पीजीआई से फरार

Tue, 09 Jun 2020 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
prisoner escaped from rohatak pgi
रोहतक पीजीआई से मंगलवार सुबह सिरसा का एक कैदी फरार हो गया। कैदी को पुलिस कर्मचारी घुटने के इलाज के लिए रोहतक पीजीआई लेकर गए थे। करीब 7 पुलिस कर्मचारी जिसमें कि 2 महिला पुलिस कर्मचारी भी शामिल थी और साथ ही एक महिला कैदी भी सरकारी गाड़ी पर रोहतक पीजीआई उपचार के लिए लेकर गए थे। जानकारी अनुसार सिरसा जेल में विकास निवासी नेजिया खेड़ा जनवरी 2020 से एनडीपीएस एक्ट में जेल में बंद था, ये मामला चौपटा थाने में दर्ज था। इससे पहले विकास पर सिटी थाना में दो चोरी के मुकदमे, एक ऐलनाबाद और नोहर क्षेत्र में भी चोरी के मुकदमे दर्ज किए गए थे। लेकिन कुछ मामलों में वह तीन साल से ज्यादा की सजा काट चुका था। मंगलवार को विकास को घुटने में इलाज के लिए पीजीआई रेफर किया गया। जेल की एक महिला कैदी का भी काला पीलिया का इलाज चल रहा था। उसे भी साथ में ही उपचार के लिए पुलिस ले गई थी। सुबह 11 बजे रोहतक पीजीआई में बाथरूम जाने के दौरान विकास बाथरूम के खिड़की से कूदकर फरार हो गया। पुलिस कर्मचारियों ने इसकी सूचना सिरसा जेल अधीक्षक को दी। हालांकि सिरसा जेल अधीक्षक शेर सिंह ने कहा कि कैदी अभी वापस नहीं आया है। इसके बारे में ज्यादा रोहतक पुलिस ही बता सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed