फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Price of damaged soft crop increased by Rs 1500 per quintal compared to last year

खराब हुई नरमे की फसल का बीते वर्ष के मुकाबले बढ़ा 1500 रुपये प्रति क्विंटल भाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Price of damaged soft crop increased by Rs 1500 per quintal compared to last year
अनाज मंडी में बेचने के लिए फसल लेकर आए‌ किसान। - फोटो : Mandi
सिरसा। खरीफ सीजन में नरमे की फसल में इस वर्ष गुलाबी सूंडी और बारिश के कारण किसानों का इसका काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष नरमे की पैदावार में भी 30 फीसदी कमी हुई है। ऐसे में नरमे के भाव में तेजी आने से किसानों को कुछ राहत मिल रही है। बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 1500 रुपये प्रति क्विंटल अनुसार अधिक भाव किसानों को मिल रहा है। भाव बढ़ने के चलते अब किसान भी नरमे की फसल लेकर मंडी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

नरमे का भाव बढ़ने के कारण इस वर्ष सीसीआई की ओर से भी खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। इस सीजन में खरीद प्रक्रिया प्राइवेट एजेंसियों की ओर से ही की जा रही है। जिले में अब तक कुल तीन लाख 27 हजार 765 क्विंटल खरीद हो चुकी है। जबकि बीते वर्ष 2 लाख 63 हजार 159 क्विंटल नरमा ही किसान मंडी में लेकर पहुंचे थे। बीते वर्ष 6 हजार के लगभग किसानों को नरमे का भाव मिल रहा था लेकिन इस वर्ष भाव बढ़कर 7500 से 7700 तक पहुंच गया है। जिसके कारण किसानों को इसका काफी लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

बीते वर्ष के मुकाबले बढ़ी आवक
नरमे का भाव बढ़ने के साथ ही बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष तेजी से किसान नरमे की फसल लेकर मंडी पहुंचे है। बीते वर्ष से इस वर्ष अब तक एक लाख नौ हजार क्विंटल नरमे की अधिक खरीद हुई है। इस वर्ष तीन लाख 27 हजार 765 क्विंटल नरमे की अधिक खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो लाख 21 हजार क्विंटल पीआर धान की हुई खरीद
मंडी में धान की आवक में भी तेजी हो रही है। मंडी में अब तक 2 लाख 21 हजार 370 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 1 लाख 88 हजार 722 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। अभी 32 हजार 648 क्विंटल धान की खरीद अभी नहीं हो पाई है। वहीं किस्म 1509 धान की खरीद 27,735 क्विंटल, डीबी 4165 और सरबती धान 41365 क्विंटल की खरीद हो चुकी है।

नरमे का भाव अधिक होने के कारण सीसीआई ने फिलहाल खरीद शुरू नहीं की है। धान की भी खरीद लगातार जारी है। किसान मंडी में धान सुखाकर ही लाए। सामान्य नमी पाए जाने के बाद ही धान की खरीद की जा रही है।
-विकास सेतिया, सचिव मार्केट कमेटी सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed