फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Preparations for rescue from mosquito stings after flood, fogging will be done in 78 villages along Ghaggar river

Sirsa News: बाढ़ के बाद मच्छर के डंक से बचाव की तैयारी, घग्गर नदी के साथ लगते 78 गांवों में करवाई जाएगी फॉगिंग

Thu, 27 Jul 2023 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 27 Jul 2023 10:02 PM IST
विज्ञापन
Preparations for rescue from mosquito stings after flood, fogging will be done in 78 villages along Ghaggar river
फॉगिंग मशीनों की जांच करते हुए स्वाथ्य विभाग का कर्मचारी।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। घग्गर नदी के साथ लगते गांवों में बीते दो सप्ताह से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसके कारण अब मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में सिविल सर्जन ने उपायुक्त के माध्यम से बीडीपीओ को गांवों में फॉगिंग करवाने को लेकर पत्र लिखा है। प्रथम चरण में 78 गांवों की लिस्ट जारी की गई है। फॉगिंग करवाने के लिए पंचायत विभाग के पास 128 मशीनें हैं।



घग्गर नदी का जलस्तर अब लगातार कम हो रहा है। ऐसे में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से पानी भी उतर रहा है। कई दिनों तक पानी जमा रहने के कारण अब यहां पर मच्छर व अन्य कीड़ों का प्रकोप बढ़ गया है। जोकि स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने जिले 78 गांवों की लिस्ट तैयार करके उपायुक्त के माध्यम से बीडीपीओ को भेजी गई है। संबंधित बीडीपीओ अपनी पंचायत के माध्यम से गांवों में फॉगिंग करवाएंगे। जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी के पास 128 फॉगिंग मशीनें हैं। इनके माध्यम से ही सभी गांवों में फॉगिंग करवाई जानी है। इन गांवों में फॉगिंग होने के बाद मशीनों को दूसरे गांवों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


बीते माह जिले में केवल एक ही मलेरिया का मरीज मिला था, जबकि जिले में अभी तक डेंगू का कोई भी मरीज नहीं मिला है।



पंचायत को अपने स्तर पर ही करवानी होगी गांव में फॉगिंग



उपायुक्त ने फॉगिंग करवाने को लेकर पत्र जारी कर दिया है। पंचायतों को अपने खर्च पर ही फॉगिंग करवानी होगी। स्वास्थ्य विभाग की पास जिन स्थानों से मलेरिया व डेंगू पीड़ितों के मामले पहुंचते हैं, वहां पर ही सर्वे करने के बाद फॉगिंग करवाई जाती है। इनमें पीड़ित के परिवार के सभी सदस्यों के सैंपल एकत्र कर उनकी जांच की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


49 गांव हैं बाढ़ के पानी से प्रभावित



घग्गर नदी का पानी 49 गांव प्रभावित है। विभाग की ओर से नदी के आसपास के भी गांवों का चयन किया गया है। वहीं, अब बारिश होने के कारण शहर में भी तेजी से मच्छर पनप रहे हैं। इसके चलते जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में फॉगिंग करवाई जाएगी। शहर में नगर परिषद अपने स्तर पर फॉगिंग करवाएगी



आई फ्लू से बचाव को लेकर फील्ड में उतरीं 20 टीमें

आई फ्लू के मामले बढ़ने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने बचाव के लिए 20 टीमों को फील्ड में उतार दिया है। स्वास्थ्य विभाग की आशा वर्कर्स, एएनएम और मोबाइल वैन लगातार गांवों में पहुंचकर लोगों की आंखों की जांच कर रही हैं। उन्हें आई ड्रॉप सहित अन्य दवाई भी दी जा रही हैं। सरकारी अस्पताल में स्थित नेत्र रोग विशेषज्ञ के पास 50 फीसदी आई फ्लू से पीड़ित आ रहे हैं। निजी अस्पतालों में भी लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है।



वर्जन

बाढ़ प्रभावित और उसके आसपास के गांवों में फॉगिंग करवाने के लिए उपायुक्त के माध्यम से बीडीपीओ को पत्र लिखा गया है। पंचायतों को अपने स्तर पर ही फॉगिंग करवानी होगी। जिले के अभी 78 गांवों में फॉगिंग करवाई जानी है। इसके लिए पंचायत विभाग के पास ही 128 मशीनें है। प्रभावित गांवों में लगातार मरीजों की जांच की जा रही है।- डॉ. महेंद्र कुमार भादू, सिविल सर्जन, सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed