Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Preparation to tackle traffic from Dhanteras to Bhai Dooj... 600 personnel will manage the front, no vehicle entry in Sadar Bazaar

Sirsa News: धनतेरस से भाई दूज तक जाम से निपटने की तैयारी...600 जवान संभालेंगे मोर्चा, सदर बाजार में वाहनों की नो एंट्री

Thu, 05 Nov 2026 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 05 Nov 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
Preparation to tackle traffic from Dhanteras to Bhai Dooj... 600 personnel will manage the front, no vehicle entry in Sadar Bazaar
सिरसा। दिवाली की रौनक के बीच सुरक्षा में कोई सेंध न लगे इसके लिए सिरसा पुलिस ने सुरक्षा का पहरा बढ़ा दिया है। धनतेरस से भाई दूज तक बाजारों से लेकर प्रमुख चौराहों तक 600 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी जिले में मोर्चा संभालेंगे।
विज्ञापन

भीड़भाड़ वाले इलाकों में पीसीआर, क्यूआरटी और पैदल गश्त के जरिये निगरानी रखी जाएगी। साथ ही सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की टीमें तैनात रहेंगी। शहर के सदर बाजार में वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। परशुराम चौक से घंटाघर तक केवल दोपहिया वाहन ही जा सकेंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले मार्गों का निरीक्षण किया। इसके बाद विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया। ट्रैफिक प्लान के तहत सदर बाजार पूरी तरह वाहन मुक्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परशुराम चौक से घंटाघर चौक तक केवल दोपहिया वाहनों को प्रवेश मिलेगा। इस रास्ते से वापसी की अनुमति नहीं होगी। वाहन चालकों को लौटने के लिए भादरा बाजार का रास्ता अपनाना पड़ेगा। रोड़ी बाजार में एकता चौक के पास सड़क बंद रखी जाएगी। प्रमुख बाजारों में बड़े वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा।
तीन स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था
बाजारों में आने वाले लोगों के वाहनों के लिए सूरतरगढ़िया चौक, पोस्ट ऑफिस और पुराने सिटी थाने के आसपास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़े करने की अपील की है। सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई होगी। ऐसे वाहनों को क्रेन से हटाया जाएगा। रास्ते में खराब होने वाले वाहनों को भी तुरंत हटवाया जाएगा ताकि यातायात बाधित न हो।
चौराहों पर दो से तीन जवान रहेंगे तैनात
शहर के प्रत्येक प्रमुख चौराहे पर दो से तीन ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पांच राइडर बाजारों और आसपास के मार्गों पर लगातार गश्त करेंगे। जिन सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने की आशंका है, वहां अतिरिक्त पुलिस बल रहेगा। ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह स्वयं एसएचओ जिप्सी में शहर का दौरा कर व्यवस्था की निगरानी करेंगी।
नियमों का पालन करने की अपील
इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने कहा कि दिवाली पर लोगों को जाम से राहत दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने वाहन चालकों से बाजारों के मुख्य रास्तों और चौराहों पर वाहन खड़े नहीं करने की अपील की। दुकानदारों से भी यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मांगा। नागरिकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करने और वन-वे व्यवस्था का पालन करने का आग्रह किया।

हुड़दंगबाजी पर होगी सख्त कार्रवाई
एसपी ने थाना प्रभारियों और नाका इंचार्जों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। अवैध शराब, नशीले पदार्थों, हथियारों और आतिशबाजी की तस्करी पर भी नजर रहेगी। हुड़दंग कर शांति भंग करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना डायल 112 पर देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed