फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   preparation of karwa chauth

Sirsa News: करवा चौथ पर मेहंदी से लेकर मेकअप तक हुई एडवांस बुकिंग

Wed, 28 Oct 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 28 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
preparation of karwa chauth
सिरसा। करवा चौ​थ की तैयारी के लिए खरीदारी करती हुई महिलाएं। संवाद
फोटो - 29, 30, 31
विज्ञापन

- कोरियन ग्लास मेकअप का क्रेज, पांच से 15 हजार रुपये तक की बुकिंग, मेहंदी, करवा और पूजन थालियों की बढ़ी मांग
- बाजार भी हुए गुलजार, दुकानदार महिलाओं को खरीदारी पर दे रहे सोना जीतने जैसे लुभाने ऑफर

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। करवा चौथ का त्योहार नजदीक आते ही महिलाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस पर्व से जुड़ीं भावनाओं और परंपराओं की झलक बाजारों में भी दिखाई देने लगी है। कपड़ों, गहनों, चूड़ियों और शृंगार के सामान की दुकानों पर रौनक बढ़ गई है।
महिलाएं जहां अपने लिए खास परिधान और पूजन सामग्री खरीद रही हैं वहीं दुकानदार भी उन्हें आकर्षित करने के लिए लुभावने ऑफर दे रहे हैं। कुछ दुकानों पर खरीदारी के साथ सोने का सिक्का जीतने का मौका भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

करवा चौथ पर हर महिला चाहती है कि उसका शृंगार और पूजा की थाली सबसे खास हो। इसी को ध्यान में रखते हुए बाजारों में करवा, छलनी, पूजा की थाली और सजावट के सामान की मांग बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं अपनी थालियों को आकर्षक बनाने के लिए उन पर लटकन, शीशे और जरी की बॉर्डर लगवा रही हैं। दुकानदार ग्राहकों को लुभाने के लिए कूपन, छूट और अन्य ऑफर दे रहे हैं। खरीदारी के साथ सोने का सिक्का जीतने का मौका भी महिलाओं के लिए आकर्षण बना हुआ है।
कोरियन ग्लास मेकअप का क्रेज, 15 हजार तक बुकिंग
करवा चौथ पर खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं मेकअप पर भी खास ध्यान दे रही हैं। इस बार कोरियन ग्लास मेकअप का क्रेज देखने को मिल रहा है। महिलाएं पांच हजार से 15 हजार रुपये तक के मेकअप पैकेज बुक करवा रही हैं। त्योहार के दिन मनपसंद समय पर तैयार होने के लिए पार्लरों में एडवांस बुकिंग की जा रही है। पार्लर भी होम सर्विस तक के ऑफर से महिलाओं को अपनी ओर खींचने के लिए दे रही हैं।
एचडी और 3 डी मेहंदी की बढ़ी मांग
करवा चौथ का शृंगार मेहंदी के बिना अधूरा माना जाता है। हाथों पर पति के नाम की मेहंदी रचाने और सुंदर डिजाइन बनवाने के लिए महिलाएं पहले से समय तय कर रही हैं। मेहंदी कलाकार मनीषा व किरण के अनुसार एचडी, 3 डी और टिक्का मेहंदी सहित कई तरह की डिजाइन उपलब्ध हैं। इनके रेट भी डिजाइन के हिसाब से 500 रुपये से लेकर 3500 रुपये तक अलग-अलग हैं। महिलाएं अपनी पसंद और परिधान के अनुसार डिजाइन चुन रही हैं।

बुधवार-वीरवार को दुकानदारों को फुर्सत नहीं
बाजारों में बढ़ती भीड़ से दुकानदारों और मेहंदी कलाकारों की व्यस्तता भी बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि बुधवार और वीरवार को काम इतना अधिक रहेगा कि खाना खाने तक का समय निकालना मुश्किल हो जाएगा। एक ब्यूटी पार्लर कि संचालिका रानी ने बताया कि उनके पास चौथ के दिन से सुबह सात बजे लेकर रात नौ बजे तक की बुकिंग एडवांस में हो चुकी है। इससे उन्हें दूसरे ग्राहकों को संभालना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने करवा चौथ के दिन के लिए दूर-दराज से भी मेकअप आर्टिस्ट बुलाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed