फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Pregnant women were examined and counselled

Sirsa News: गर्भवती महिलाओं की जांच कर दिया परामर्श

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women were examined and counselled
डबवाली। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं की जांच क
डबवाली। नागरिक अस्पताल मंडी में मंगलवार 23 दिसंबर को स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच की गई और जरूरत अनुसार अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी प्रदान की गई।
विज्ञापन

शिविर के दौरान गायनी विशेषज्ञ डॉ. शैली सिंह और डॉ. निशा गोयल ने गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। डॉक्टरों की ओर से महिलाओं की ब्लड जांच सहित अन्य जरूरी जांचें की गईं, ताकि गर्भावस्था के दौरान किसी भी प्रकार की जटिलता से बचा जा सके। डॉ. शैली सिंह ने बताया कि सरकारी अस्पताल में हर माह की 9, 10 और 23 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत यह शिविर लगाया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना और मातृ मृत्यु दर को कम करना है।
डॉ. शैली सिंह ने जानकारी दी है कि शिविर में सभी गर्भवती महिलाओं की ब्लड जांच सहित अन्य आवश्यक जांचें पूरी तरह निशुल्क की जाती हैं। इसके साथ ही जिन महिलाओं को दवाइयों की आवश्यकता होती है, उन्हें सभी जरूरी दवाइयां मुफ्त में उपलब्ध करवाई जाती हैं। गर्भवती महिलाओं में खून की कमी न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयरन की गोलियों के साथ-साथ पोषण आहार भी वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को गुड़, चना और दलिया के पैकेट दिए गए, ताकि उन्हें उचित पोषण मिल सके और उनका स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं से अपील की कि वे नियमित रूप से जांच करवाएं और सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। वहीं अन्य लोगों को भी इस बारे में जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed