फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Praveen convicted in one kilogram heroin case, the court will pronounce the sentence today

एक किलोग्राम हेरोइन मामले में प्रवीण दोषी करार, कोर्ट आज सुनाएगी सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Praveen convicted in one kilogram heroin case, the court will pronounce the sentence today
सिरसा। दिल्ली पुल के पास करीब तीन वर्ष पहले पुलिस द्वारा बरामद की गई एक किलोग्राम हेरोइन मामले में न्यायालय ने आरोपी प्रवीण कुमार को दोषी करार दे दिया है। न्यायालय ने दोषी की सजा का फैसला 27 अगस्त तक सुरक्षित रखा है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार 10 जुलाई 2018 को पुलिस ने फतेहाबाद की ओर से सिरसा आ रही एक कार से एक किलोग्राम हेरोइन बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में कार चालक की पहचान सिरसा निवासी प्रवीण कुमार के रूप में हुई। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर का दावा था कि बरामद हेरोइन की कीमत एक करोड़ रुपये है। प्रवीण पहले ऑटो रिक्शा चलाता था। वहीं सजा में नरमी बरतने को लेकर प्रवीण की पत्नी और बच्चों ने कोर्ट से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

यह था मामला
डबवाली सीआईए पुलिस एएसआई राजेश के नेतृत्व में तड़के हिसार रोड स्थित दिल्ली पुल के पास मौजूद थी। इस दौरान पुलिस ने फतेहाबाद की तरफ से आ रही एक कार को रुकवाया। तलाशी लेने पर पुलिस को कार की पिछली सीट के नीचे एक डिब्बा मिला। पुलिस ने डिब्बा खोला तो उसमें से हेरोइन निकली। पुलिस ने इसकी जानकारी डीएसपी रविंद्र सिंवर को दी। डीएसपी मौके पर पहुंचे। वजन करने पर बरामद हेरोइन एक किलोग्राम निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed