{"_id":"6aa5950de624e406c90c00a5","slug":"pramal-paddy-sold-above-msp-sirsa-news-c-128-1-sir1010-164848-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रानियां मंडी में परमल की आवक शुरू, एमएसपी से ऊपर बिक रहा धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रानियां मंडी में परमल की आवक शुरू, एमएसपी से ऊपर बिक रहा धान
Sat, 12 Sep 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
फोटो 14
रानियां मंडी में परमल धान की आवक शुरू, एमएसपी से ऊपर भाव
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। रानियां की अनाज मंडी में परमल धान की आवक शुरू हो गई है। फसल हाथों-हाथ बिक रही है। व्यापारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से ऊपर भाव देकर खरीद कर रहे हैं।
इस वर्ष ग्रेड-ए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। मंडी में किसान रामजीलाल की 50 क्विंटल धान की ढेरी 2,465 रुपये में बिकी। किसान विकास की 50 क्विंटल ढेरी 2,470 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिकी।
किसान विक्रम की दो ढेरियां 2,471 और 2,491 रुपये प्रति क्विंटल पर बिकीं। यह धान श्री गणेश इंटरप्राइजेज ने खरीदा। राजस्थान सीमा से लगते घग्गर बेल्ट में धान की फसल पककर तैयार है।
विज्ञापन
पिछले चार दिनों से मंडी में पीआर-14 किस्म के धान की आवक हो रही है। शुरुआती आवक में नमी अधिक होने के बावजूद बाजार में मांग मजबूत है और किसानों को फसल बेचने में परेशानी नहीं आ रही है।
अच्छे भाव किसानों को राहत दे रहे हैं पर मौसम की मार से उत्पादन में 25 से 30 फीसदी गिरावट चिंता का कारण है, जिससे कुल आमदनी प्रभावित हो रही है। निजी खरीद शुरू हो चुकी है जबकि सरकारी खरीद 1 अक्तूबर से शुरू होगी।
किसान संगठन 15 सितंबर से सरकारी खरीद शुरू करने की मांग कर रहे हैं। रानियां मार्केट कमेटी के सचिव सुरेंद्र सैन ने मंडी में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की जानकारी दी।