{"_id":"61a51cf1e495a945ac16daac","slug":"pradhan-mantri-awas-yojana-money-back-110-beneficiaries-for-installment-sirsa-news-hsr6181578123","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना की धनराशि वापस, किस्त के लिए तरसे 110 लाभार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना की धनराशि वापस, किस्त के लिए तरसे 110 लाभार्थी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना ब्रांच में काम करते कर्मचारी।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को उम्मीद जगी थी कि अब मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी, लेकिन सरकार ने फंड को वापस मंगवा लिया है। ऐसे में 110 आवेदकों के मकान बीच में अटक गए हैं। आवेदक नप कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं है। सरकार ने योजना में बदलाव कर दिया है। योजना को केंद्रीकृत करने की तैयारी है ताकि भ्रष्टाचार को रोका जा सके।
सरकार की ओर से मकान बनाने और मरम्मत करने के लिए फंड उपलब्ध करवाया जाता है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। इसके लिए तीन किस्तों में फंड आवेदक को उपलब्ध करवाया जाता है। लेकिन अब सरकार ने योजना में बदलाव कर दिया है। इसलिए किस्तें समय से नहीं मिलने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना की नगर परिषद में इंचार्ज सुमन ने बताया कि अभी तक 370 परिवारों को लाभ दिया जा चुका है जबकि 110 फाइल प्रक्रिया में हैं।
सरकार ने वापस मंगवाया बजट, खजाना हुआ खाली
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार की ओर से नगर परिषद के पास जो भी फंड भेजा गया था, उसे वापस मंगवा लिया गया है। कहा जा रहा है कि इस योजना को सरकार केंद्रीकृत कर रही है। ऐसे में उपलब्ध फंड को वापस मंगवाया है और अब नए सिरे से जारी किया जाएगा। प्रदेश के साथ-साथ देश भर की सभी नगर पालिका और नगर परिषद को एक पोर्टल में समायोजित किया जाएगा ताकि योजना को समान रूप से लागू किया जा सके। लेकिन इस बदलाव के कारण आवेदकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल नगर परिषद का प्रधानमंत्री आवास योजना का खाता इस समय खाली है।
विज्ञापन
अच्छी बात : अब तक 7 करोड़ 30 रुपये की हुई आर्थिक सहायता
योजना के तहत अभी तक सिरसा नगर परिषद की ओर से 370 लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया गया है। इन पात्र परिवारों को अभी तक 7 करोड़ 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा चुकी है। लेकिन दूसरी ओर 110 परिवार ऐसे भी हैं जिनका फंड बीच में अटक गया है। किसी आवेदक को एक ही किस्त जारी हो पाई है तो किसी को दूसरी। नगर परिषद के अधिकारी इन 110 परिवारों की फाइल प्रक्रिया में बता रहे हैं यानी तीन किस्तें अभी तक जारी नहीं हो पाई। ऐसे में ये परिवार दूसरी या तीसरी किस्त के लिए कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
किसी भी पात्र परिवार को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। सरकार की ओर से फंड आते ही उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभी तक इस योजना के तहत 7 करोड़ 30 रुपये की आर्थिक सहायता पात्र परिवारों को दी है जबकि 110 फाइलें प्रक्रिया में है।
-संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा।