{"_id":"684310b1b0a58ae24e0b77f1","slug":"practiced-pranayama-and-meditation-sirsa-news-c-128-1-svns1027-139052-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया
विज्ञापन
सिरसा। सीएमके नेशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजकुमार के मार्गदर्शन में एक दिवसीय कॉमन योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षक पंकज कुमार व योग सहायिका आईना ने यौगिक सूक्ष्म क्रियाएं, विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया।
इस शिविर में योग क्लब इकाईयाें, एनएसएस इकाईयों और एनसीसी विंग से जुड़े विद्यार्थियों ने योगाभ्यास कर बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिला योग समन्वयक डॉ. सुरेंद्रपाल नागर के संचालन में योग सत्र की शुरुआत वैदिक प्रार्थना से हुई।
इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. रंजना ग्रोवर ने विद्यार्थियों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। इस दौरान आयुष विभाग अधिकारियों ने योग को स्वास्थ्य व संतुलन के लिए महत्वपूर्ण बताया और योग के लिए सभी को जागरूक करने की बात कही।
विज्ञापन
इस शिविर के दौरान योग क्लब नोडल अधिकारी व यूनिट-1 इंचार्ज डॉ दीपिका शर्मा, यूनिट-2 इंचार्ज शालू मेहता,एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रति तिवारी व डॉ. सरबन कंबोज, एनसीसी सीटीओ डॉ. रचना कंबोज ने योग को जीवन जीने की सकारात्मक ऊर्जा बताया।
शांति पाठ के साथ सत्र के समापन के बाद पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता के लिए पौधारोपण भी किया गया। शिविर में बबीता मल्होत्रा, डॉ. अनु कथूरिया व डॉ. आरती बंसल विशेष रूप से उपस्थित रहे।