फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   PR paddy arrived in Sirsa Mandi on the first day

Sirsa News: सिरसा मंडी में पहले दिन पीआर धान की हुई आवक, आठ किसानों के काटे गए टोकन

Fri, 03 Oct 2025 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 03 Oct 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
PR paddy arrived in Sirsa Mandi on the first day
सिरसा की अनाज मंडी में पहले दिन पीआर धान की बोली करवाते मार्केट कमेटी के सचिव, आढ़ती एसोसिएशन प
सिरसा। जिले की अनाज मंडियों में धान के साथ नरमा, कपास व बाजरा की आवक में पहले से आई है। जिले में धान की अब तक 2,539.70 मीट्रिक टन हुई है। वहीं, शुक्रवार को पहले दिन सिरसा मंडी में पीआर धान की आवक हुई, जिसमें आसपास गावों के किसान मंडी में फसल लेकर पहुंचे हैं। मंडी में पहले दिन 45 मीट्रिक टन धान की आवक के साथ खरीद हुई है।
विज्ञापन

मंडी में जहां 23 सितंबर से धान की खरीद शुरू है, ऐसे में जिले में अब तक 2,539.70 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसमें 1509, पीबी-1, 1692 व अन्य किस्म शामिल हैं। ऐसे में आज से पहले मंडी में पीआर धान की आवक बंद थी तो शुक्रवार को पीआर धान की आवक हुई है। शुक्रवार को आठ किसानों के टोकन काटे गए हैं और कुल 45 मीट्रिक टन के करीब पीआर धान की हैफेड खरीद एजेंसी की ओर से की गई है।
विज्ञापन

सिरसा मंडी में पहले दिन पीआर धान लेकर पहुंचे गांव अरनियां वाली के किसान विकास डूडी ने बताया कि उनके खेत शहीदांवाली गांव में हैं तो फसल कटाई के बाद मंडी में लेकर पहुंचे हैं। उनके पास कुल 18 एकड़ में धान की फसल है, शुक्रवार को 10 एकड़ की फसल मंडी में लेकर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव ने मौके पर खड़े होकर करवाई बोली
पहले दिन पीआर धान की बोली को शुरू करवाने के लिए मार्केट कमेटी सचिव विरेंद्र मेहता, आढ़ती एसोसिएशन मंडी प्रधान प्रेम बजाज, हैफेड खरीद एजेंसी राजकुमार व अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। वहीं, पहले दिन मंडी में आई पीआर धान में मशीन में सैंपल भरने के बाद रिपोर्ट में 15 नमी आंकी गई है। जो खरीद एजेंसी के मानकों के अनुसार सही पाए जाने पर धान की खरीद की गई है। पीआर धान की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गई है।
मंडी में मजदूरों की हड़ताल खत्म होने से किसानों को राहत
मंडी में दो दिन से हड़ताल कर रहे मजूदरों की मांगों पर मिलर्स में सहमति बन गई है। इसके चलते शुक्रवार को मंडी में सभी मजदूरों ने किसानों की आने वाली फसल में झार, तुलाई व अन्य काम जारी किया है। दो दिन से बंद मजदूरों के काम बंद होन से किसान नेता लखविंद्र सिंह औलख ने बताया कि दो दिनों में मंडी फसल लेकर आने वाले किसानों को फसल के सूखने व दाम में कमी के चलते करीब दो लाख रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। ऐसे में मजूदरों व मिलर्स की आपसी लड़ाई में किसानों को पीसना पड़ा है।
मंडी में फसलों की आवक में तेजी हुई है। किसानों से अपील है कि धान की फसल को सुखाकर लेकर आएं, जिससे उसमें प्रर्याप्त नमी के चलते सही समय पर खरीद हो सके। - विरेंद्र मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी, सिरसा।


शहर मंडी में पहले दिन आए धान में नमी की मात्रा 15 आंकी गई है, जो मानकों के अनुसार पाई गई है। पीआर धान में 17 प्रतिशत से कम नमी वाले धान की खरीद की जाएगी। इसलिए किसान खेत से फसल कटने के बाद फसल को सुखाकर मंडी में लेकर आएं, ताकि नमी की मात्रा पूरी आने पर समय पर एजेंसी की ओर से खरीदी जाए। - राज कुमार, मैनेजर, हैफेड, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed