फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Power Minister's private secretary corona infected

बिजली मंत्री के निजी सचिव कोरोना संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Power Minister's private secretary corona infected
सिरसा। जिले में बुधवार को एक नया कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। हालांकि संक्रमित हुए मरीज के पिता की भी दो दिन पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनके संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान करने के साथ-साथ उनके सैंपल लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जिले में अब कोरोना के तीन मरीज सक्रिय है। इनमें से दो मरीज होम आइसोलेट है और एक मरीज को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को 1505 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए थे। इनमें से अभी 906 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आनी शेष है। 599 लोगों में से एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। सूत्रों के अनुसार बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह के निजी सचिव कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिसके बाद अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह के भी स्वास्थ्य की जांच करेंगे। वहीं बिजली मंत्री के निजी सचिव के पिता बीते दिन कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उनके परिवार के सदस्यों के सैंपल लिए गए है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अधिकारिक रूप से पुष्टि करने से इनकार कर दिया है। वहीं विभाग की ओर से अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है और उनके सैंपल लिए जा रहे है। विभाग की ओर से अब तक 5,64,604 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 29,292 लोग संक्रमित पाए गए थे। अभी 906 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। जिले में फिलहाल तीन मरीज ही सक्रिय हैं। जबकि 28780 मरीज कोरोना को मात दे चुके है। जिले में अब तक कोरोना के कारण 509 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

विदेश से लौटे 99 लोगों की हुई पहचान, सभी की रिपोर्ट पाई नेगिटिव
जिले में अब तक दूसरे देशों से कुल 104 लोग वापस लौटे हैं। इनमें से विभाग की ओर से 99 लोगों की पहचान की जा चुकी है। जिनके सैंपलों की रिपोर्ट भी निगेटिव पाई गई है। हालांकि विभाग की ओर से पहचान किए गए सभी लोगों को 10 दिनों के लिए होम आइसोलेट किया गया था। अभी तक पांच लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। विभाग की ओर से इन लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे निजी सचिव के कोरोना पॉजिटिव आने की सूचना मेरे पास नहीं है। इस बारे में अभी पता करना पड़ेगा।
-चौधरी रणजीत सिंह, बिजली मंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed