{"_id":"635a4d012e8d4c36f63b6bd2","slug":"power-minister-chaudhary-ranjit-singh-filed-nomination-of-his-son-for-zilla-parishad-elections-in-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने जिला परिषद चुनाव के लिए भरवाया बेटे का नामांकन, किया जीत का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa: बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने जिला परिषद चुनाव के लिए भरवाया बेटे का नामांकन, किया जीत का दावा
Thu, 27 Oct 2022 02:50 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 27 Oct 2022 02:50 PM IST
सार
रणजीत सिंह ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल और चौटाला परिवार कभी भी छोटे चुनाव नहीं लड़े। क्योंकि इस परिवार ने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक बनाए हैं। चौधरी देवीलाल दो बार उपप्रधानमंत्री बन चुके हैं तो वहीं हुकम सिंह व चौधरी ओमप्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन
बेटे का नामांकन करवाने पहुंचे बिजली मंत्री
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरसा में जिला परिषद चुनाव को लेकर बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह अपने बेटे गगनदीप व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लघु सचिवालय स्थित अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में नामांकन दाखिल करने पहुंचे। बिजली मंत्री ने जिला परिषद चुनाव के लिए अपने बेटे गगनदीप का नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान बिजली मंत्री ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
रणजीत सिंह ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल और चौटाला परिवार कभी भी छोटे चुनाव नहीं लड़े। क्योंकि इस परिवार ने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक बनाए हैं। चौधरी देवीलाल दो बार उपप्रधानमंत्री बन चुके हैं तो वहीं हुकम सिंह व चौधरी ओमप्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पंचायत चुनाव लड़ें, यह हमें अच्छा नहीं लग रहा। लेकिन परिवार में बच्चों की नादानी की वजह से ये पंचायत चुनाव लड़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विकास के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जनता को पता है कि बिजली मंत्री कितना अच्छा काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। सरकार के 8 साल पूरे होने पर उन्होंने कहा कि सरकार ने बेहतर काम किए है और अब जिला परिषद में भी आप इसका परिणाम देख लेना। ज्यादा से ज्यादा इसी पार्टी के उम्मीदवार जीतकर आएंगे।
विज्ञापन