फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Power cuts troubled them and heat made them cry, patients sat without fans

Sirsa News: बिजली कटों ने सताया तो गर्मी ने रूलाया, बिना पंखों के बैठे रहे मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Power cuts troubled them and heat made them cry, patients sat without fans
 नागरिक अस्पताल में बिजली के कट लगने के कारण छाया अंधेरा।
सिरसा। जिले में शुक्रवार को तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया हैं। इससे आमजन गर्मी और पसीने से तरबतर नजर आए। गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुहाल हो गया है। वहीं, भीषण गर्मी में नागरिक अस्पताल में बिजली के कटों के कारण मरीजों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। जिला नागरिक अस्पताल में सुबह से ही बिजली के कट लगने शुरू हो गए।
विज्ञापन


इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को बिना पंखों के बैठना पड़ा। हालांकि, नागरिक अस्पताल में बिजली व्यवस्था बनाने के लिए हॉट लाइन भी लगाई गई है, लेकिन गर्मी में लोड ज्यादा होने के कारण तकनीकी खराबी आई है।
विज्ञापन




गौरतलब है कि जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार के करीब मरीज दवा लेने के लिए आते हैं। शुक्रवार को जहां दिन में 40 डिग्री के करीब तापमान रहा बिना बिजली के मरीज व उनके परिजन पसीने से तरबतर और परेशान नजर इतना ही नहीं अस्पताल में बिजली के कट लगने से अस्पताल में पंखे और लाइट भी बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन






तीन बजे के स्थिति हुई सामान्य

नागरिक अस्पताल में सुबह 11 बजे से बिजली के कट लगने शुरू हो गए। जहां प्रत्येक 15 मिनट के बाद कट लगते रहे और मरीजों के साथ चिकित्सकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है। अस्पताल में बिजली के कट लगने से ओपीडी, दवा काउंटर और मरीजों के वार्ड में परेशानी का सामना करना पड़ा है। वहीं, करीब तीन बजे के बाद बिजली कटों में कमी आई और बिजली के आने से मरीजों ने भीषण गर्मी में राहत की सांस ली है।








--------------
नागरिक अस्पताल में बिजली के कटों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा है। हर साल गर्मी में यही हालात रहते हैं। बिजली कट लगने से अस्पताल स्टाफ व मरीजों का गर्मी से बुरा हाल हो जाता है।

- डॉ. पवन, पीएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article