फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Post graduate examinations in universities and colleges from today, datesheet of NET and JRF changed

Sirsa News: यूनिवर्सिटी व कॉलेजों में स्नातकोतर परीक्षाएं 7 दिसंबर से, नेट और जेआरएफ की बदली डेटशीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Post graduate examinations in universities and colleges from today, datesheet of NET and JRF changed
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय व संबंधित कॉलेजों में स्नातकोत्तर की परीक्षा वीरवार से शुरू होगी। विश्वविद्यालय कैंपस स्थित सिरसा व फतेहाबाद के 31 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। विश्वविद्यालय ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा में 50 हजार विद्यार्थी बैठेंगे। इसके अलावा नेट और जेआरएफ की परीक्षा की डेटशीट को बदला गया है।
विज्ञापन

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में स्नातक की परीक्षाएं पहले से चल रही हैं और स्नातकोत्तर की परीक्षा सात दिसंबर से शुरू हो जाएगी। नेट और जेआरएफ की परीक्षा भी स्नातकोत्तर परीक्षाओं के बीच आ रही थी। ऐसे में मंगलवार को इस संबंधित विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा था। ऐसे में विवि प्रशासन ने सिर्फ नेट व जेआरएफ परीक्षा की तिथि में ही बदलाव कर दिया गया है।
विज्ञापन


शिक्षकों की लगाई ड्यूटी
सीडीएलयू की ओर से इस बार 31 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा ली जाएगी। सिरसा और फतेहाबाद स्थित कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बना दिए गए हैं और शिक्षकों की ड्यूटी भी लगा दी है। इतना ही नहीं परीक्षा से पहले ही सभी परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं और प्रश्न पत्रों का रिकाॅर्ड भेजा जा चुका है, ताकि समय पर दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस दौरान परीक्षा सुबह व शाम की शिफ्ट में होगी। सुबह की शिफ्ट में परीक्षा साढ़े 9 बजे से लेकर दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगी। वहीं शाम की परीक्षा 2 बजे से लेकर 5 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज इन विषयों की होगी परीक्षा
वीरवार को सुबह की शिफ्ट में एमए इकोनॉमिक्स, एमए हिंदी, एमए राजनीतिक विज्ञान, एमए साइकोलॉजी, एमए संस्कृत, एमए जियोग्राफी, एसएससी बायो टेक्नोलॉजी, एमएससी माइक्रो बॉयोलाजी, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी जुलॉजी, एमबीए की विषय की परीक्षा होगी।

--------------------------------------



नेट और जेआरएफ देने वाले विद्यार्थियों की संख्या बहुत कम है। ऐसे में परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ाई गई है। अन्य विद्यार्थियों की परीक्षा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार वीरवार से शुरू होगी। नेट व जेआरएफ के विद्यार्थियों की डेटशीट सभी कॉलेजों और विभागध्यक्षों को जारी की जा चुकी है। - प्रो. शैलेंद्र सिंह हुड्डा, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed