फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   portel open today for admition in CDLU campas college

सीडीएलयू कैंपस कॉलेज में दाखिले के लिए आज से खुलेगा पोर्टल

Fri, 11 Sep 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
portel open today for admition in CDLU campas college
सीडीएलयू में परीक्षा देकर बाहर आते विद्ययार्थी। - फोटो : Sirsa
वीरवार को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में पीजी की इतिहास, जियोग्रॉफी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एमबीए व एमकॉम, मास कम्युनिकेशन के विषयों की परीक्षा हुई। परीक्षा सुबह व दोपहर की समय सारिणी अनुसार शांतिपूर्वक संपन्न हुई। हालांकि वाणिज्य में चार छात्र कंटेनमेंट जोन से परीक्षा देने के लिए आए थे, जिन्होंने परीक्षा के बाद सूचना दी। इसके बाद परीक्षा केंद्र अधीक्षक प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह कुंडू ने इस बात की लिखित में सूचना रजिस्ट्रार कार्यालय को दी।
विज्ञापन

सीडीएलयू में वीरवार को परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न रही। नेशनल कॉलेज व राजकीय महिला कॉलेज में केवल पीजी की परीक्षाएं थी, इसलिए विद्यार्थियों की संख्या कम रही। सीडीएलयू के टैगोर भवन में वाणिज्य विभाग में परीक्षा देने के लिए चार छात्र कंटेनमेंट जोन से आए थे, परीक्षा खत्म होने के बाद इसकी सूचना उन्होंने परीक्षा केंद्र अधीक्षक को दी। इसके बाद केंद्र अधीक्षक ने इसकी सूचना रजिस्ट्रार कार्यालय में भिजवाई, ताकि आगामी मार्गदर्शन मांगा गया।
विज्ञापन

खाली सीटों के लिए 24 तक कर सकते हैं आवेदन
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कैंपस कॉलेज में पहली, दूसरी और स्पेशल काउंसलिंग के बाद भी सीटें खाली रह गई है। कैंपस कॉलेज में एडमिशन के लिए अब शुक्रवार को एडमिशन पोर्टल खोला जाएगा। पोर्टल 24 सितंबर तक खुला रहेगा। ऐसे में विद्यार्थी खाली सीटों पर एडमिशन ले सकते हैं। कैंपस कॉलेज में बीबीए होस्पीटलटी मैनेजमेंट में कुल 40 सीटों में से 28 सीटें खाली है। बीकॉम आनर्स में कुल 60 सीटों में से 39 खाली है। बी कॉम टेक्सेशन में कुल 60 सीटों में 52 अभी भी खाली है। बीएससी टेक्सटाइल एंड फैशन टेक्नोलॉजी में कुल 40 सीटों में से 30 खाली हैं। बीएससी फूड साइंस में 40 सीट में से 37 खाली हैं, जबकि बीएजेएमसी में कुल 50 सीट में से 48 खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पोर्टल खोलने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। 11 सितंबर से 24 सितंबर तक विद्यार्थी एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- दीप्ति धर्माणी, डीन एकेडमिक अफेयर, सीडीएलयू सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed