फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Portal opened at 1.30 pm on the first day for online application in graduation, students reached the college to get information

स्नातक में ऑनलाइन आवेदन के लिए पहले दिन डेढ़ बजे खुला पोर्टल, जानकारी लेने के लिए कॉलेज पहुंचे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Portal opened at 1.30 pm on the first day for online application in graduation, students reached the college to get information
सिरसा। कालेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था पहले ही दिन लड़खड़ा गई। तकनीकी समस्या आने के कारण सोमवार सुबह पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन शुरू नहीं हो पाए, दोपहर बाद जब पोर्टल खुला तक विद्यार्थियों ने आवेदन कर शुरू किया। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कॉलेज एडमिशन कमेटी द्वार हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। साथ ही 18 अगस्त से कॉलेज एडमिशन कमेटी को सत्यापन के लिए दस्तावेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा स्नातक कक्षाओं के लिए दाखिले के लिए आवेदन करने का पहला दिन था। सुबह जैसे ही विद्यार्थी आवेदन करने के लिए शहर पहुंचे तो पता चला कि पोर्टल नहीं चल रहा था। पोर्टल ना चलने की स्थिति में विद्यार्थी जानकारी लेने के लिए अपने अभिभावकों के साथ कॉलेज परिसर में पहुंचे। लेकिन कोई नोटिफिकेशन ना होने के चलते एडमिशन कमेटी भी जानकारी नहीं दे पाई। करीब डेढ बजे पोर्टल चलने के बाद विद्यार्थियों ने आवेदन करना शुरू किया।
विज्ञापन

वहीं नेेशनल कॉलेज की स्नातक कक्षाओं में दाखिले संबंधित जानकारी लेने के लिए कॉलेज कमेटी द्वारा 9499177902 फोन नंबर जारी किया गया है। विद्यार्थी इस नंबर पर फोन या व्हाट्सएप कर दाखिले संबंधित जानकारी ले सकता है या अपनी समस्या के बारे में दाखिले कमेटी को अवगत करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन करने के लिए परिवार पहचान पत्र होगा अनिवार्य
उच्चतर शिक्षा विभाग की दाखिले के संबंध में इस सत्र में परिवार पहचान पत्र का एक नया दस्तावेज जोड़ा गया है। जिसके बिना विद्यार्थी स्नातक कक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाएगा। इसी के साथ आवेदनकर्ता को दसवीं व बारहवीं की अंकतालिका, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र, दो रंगीन फोटो व आवेदन कर्ता आरक्षण पाने के लिए खेल व अन्य प्रमाण पत्र लगा सकता है।

स्नातक में दाखिले लेने के लिए विद्यार्थी खुद डीएचई के पोर्टल से आवेदन करे। साथ ही आवेदन प्रक्रिया अपना ई-मेल व मोबाइल नंबर दें ताकि भविष्य में उन्हें कोई परेशानी ना हो।
-विवेक गोयल, एडमिशन नोडल, नेशनल कॉलेज सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed