फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Portal for graduation opened for the third time, you can apply online till 14th August

Sirsa News: तीसरी बार खुला स्नातक के लिए पोर्टल, 14 अगस्त तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Tue, 06 Aug 2024 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 06 Aug 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Portal for graduation opened for the third time, you can apply online till 14th August
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। स्नातक में दाखिला के लिए आवेदन हेतु उच्चतर शिक्षा विभाग ने तीसरी बार पोर्टल खोल दिया गया है। विद्यार्थी अब 14 अगस्त तक दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शहर के राजकीय नेशनल कॉलेज में स्नातक की 902 व महिला महाविद्यालय में 305 सीटें खाली है।
जिले के राजकीय व निजी कॉलेजों में यूजी के तहत 3 जुलाई से दाखिला प्रक्रिया जारी है। दो महीने प्रक्रिया चलने के बाद भी कॉलेजों में अभी भी सीटें रिक्त है। रिक्त सीटों के चलते कॉलेज प्रबंधन ने उच्चत्तर शिक्षा निदेशालय से एक बार फिर से पोर्टल खोलने की मांग की। इसके बाद तीसरी बार पोर्टल को खोला गया है। सोमवार दोपहर को निदेशालय की ओर से पत्र जारी कर सूचना दी गई है। इसके बाद विद्यार्थियों ने यूजी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने शुरू किए।
विज्ञापन

राजकीय नेशनल कॉलेज में 902 व महिला महाविद्यालय में 305 सीटें अभी भी खाली हैं। राजकीय नेशनल महाविद्यालय व राजकीय महिला महाविद्यालय में कुल 1723 दाखिले हुए हैं। राजकीय महिला कॉलेज में 1010 सीटों पर अंतिम दिन तक 705 दाखिले हुए थे। वहीं राजकीय नेशनल कॉलेज में 1920 सीटों पर 1018 दाखिले हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों में सीटों व दाखिलों की संख्या
राजकीय महिला कॉलेज


कोर्स का नाम, कुल सीटें, दाखिलें, रिक्त सीटें

- बीए, 510, 446, 64
- बीबीए,40, 23, 17

- बीकॉम, 160, 110, 50
- लाइफ साइंस, 80, 33, 47

- फिजिकल साइंस, 160, 47, 113
---------------



राजकीय नेशनल कॉलेज


कोर्स का नाम, सीटों की संख्या, दाखिले, रिक्त सीटें

- बीए, 1120, 684, 436
- बीए अर्थशास्त्र, 40, 18, 22
- बीबीए, 40, 33, 7

- बीकॉम, 240, 125, 115

- लाइफ साइंस, 160, 53, 107

- फिजिकल साइंस, 320, 105, 215
--------------



राजकीय महिला महाविद्यालय में यूजी कोर्सों में दाखिला लेने के लिए एक बार फिर से पोर्टल खोल दिया गया है। जिसके तहत छात्राएं 14 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। - डॉ. प्रदीप कुमार, नोडल अधिकारी दाखिला, राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed