फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Pollution washed away by rain, mercury dropped by 3 degrees

Sirsa News: बारिश से धुला प्रदूषण, 3 डिग्री गिरा पारा

Wed, 25 Dec 2024 06:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 25 Dec 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
Pollution washed away by rain, mercury dropped by 3 degrees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में सोमवार को हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने के लिए मिला है। वातावरण में छाया प्रदूषण भी हट गया है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया।
सोमवार को हुई बारिश के बाद धुंध देखने के लिए नहीं मिली, जबकि सुबह नौ बजे धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। दिनभर धूप रही। हालांकि इस दौरान हवा चलने से हल्की ठंडक बनी रही। मौसम सुहाना होने पर कई लोग बाजारों में खरीदारी करते नजर आए।
विज्ञापन

इस कारण शहर में जाम की स्थिति बनी रहती। हालांकि क्रिसमस और नए साल की तैयारी के लिए भी लोगों का आवागमन बढ़ गया है।
नागरिक अस्पताल के बालरोग विशेषज्ञ डॉ. भरत भूषण मित्तल ने बताया कि मौसम में फैले प्रदूषित कणों से सांस, गले और आखों की बीमारियां फैल रहीं थीं। इस कारण नागरिक अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों में भी बढ़ोतरी हो गई थी। अब बारिश के बाद वातावरण साफ हो गया है। इससे मरीजों में कमी आने की उम्मीद है। उन्होंने लोगों से ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की भी अपील की है।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed