फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   pollution

खतरनाक स्तर पर पहुंचा शहर का प्रदूषण, सांस लेना भी हुआ मुश्किल

Mon, 28 Oct 2019 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
pollution
प्रशासन ने पटाखा रहित दिवाली मनाने के लिए जागरूकता अभियान और रैलियां निकाली। लेकिन लोगों ने पटाखे चलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। नतीजन दिवाली पर बजने वाले पटाखों के कारण सिरसा की हवा प्रदूषित हो गई। दिवाली की रात को शहर का एक्यूआई 1098 तक पहुंच गया जो कि बेहद ही गंभीर था। हालांकि सोमवार को इसमें कमी आई और एयर क्वालिटी इंडेक्स 394 पहुंच गया। ऐसे में लोगों के लिए खुली हवा में सांस लेने में परेशानियां आने लगी। क्योंकि वातावरण में कार्बन डाईक्साइड, नाइट्रोजन, सल्फर के हानिकारक कणों की मात्रा में बेहद वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

सिरसा में दिवाली के त्योहार से पहले एयर क्वालिटी इंडेक्स शनिवार को एक्यूूआई 306 था। लेकिन जैसे जैसे दिवाली का त्योहार नजदीक आता गया, पटाखों की वजह से प्रदूषण बढ़ता गया। रविवार दिन में एक्यूूआई 306 से बढ़कर 379 तक पहुंच गया। लेकिन शाम 6 बजे से लेकर 10 बजे तक पटाखे चलने के कारण प्रदूषण की स्थिति बेहद ही खतरनाक हो गई। एयर क्वालिटी इंडेक्स 1098 तक पहुंच गया। ऐसे में दिवाली को सुबह जब लोग उठे तो वातावरण में धुएं की परत छाई हुई थी। वहीं सोमवार को विश्वकर्मा दिवस होने के कारण भी शहर में आतिशबाजी हुई।
विज्ञापन

12 लोगों को ही दिए थे लाइसेंस
नगरपरिषद ने अबकी बार दिवाली पर केवल 12 लोगों को ही पटाखों के लाइसेंस जारी किए थे। जबकि आवेदन 70 से ज्यादा लोगों ने किए थे। लेकिन शहर में कई जगहों पर बिना लाइसेंस के लोगों ने पटाखे बेचे। पटाखा विक्रेताओं ने चोरी छिपे कई जगहों पर पटाखे बेचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में इकट्ठा हुआ 150 टन कचरा
आमतौर पर शहर में प्रतिदिन 80 से 90 टन कचरा इकट्ठा होता है। लेकिन दीपावली से दो दिन पहले कचरे की मात्रा बढ़ती गई। पटाखों की वजह से यह कचरा 130 से 135 टन निकलने गला। दिवाली के दिन शहर में 150 टन से ज्यादा कचरा उठाया गया। जबकि सोमवार को विश्वकर्मा दिवस होने के कारण शहर से कूड़े का उठान नहीं किया गया। लेकिन पटाखों की वजह से शहर में कचरा आम दिनों की बजाए दो गुणा बढ़ गया। शहर में कचरा सड़कों पर बिखरा हुआ है।

पटाखों की वजह से कचरे में वृद्धि हुई है। दिवाली के दिन शहर से करीब 130 से 135 टन कचरा उठाया गया। जबकि इससे पहले 80 से 90 टन कचरा शहर से निकलता है। अभी 150 टन के आसपास कचरा पड़ा है।
- देवेंद्र बिश्नोई, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद सिरसा।
दिवाली की रात को एयर क्वालिटी इंडेक्स 1098 था। सोमवार को इसका स्तर नीचे आया। प्रदूषण कम होने में अभी समय लगेगा। आतिशबाजी के कारण प्रदूषण बढ़ा है।
- सुनील श्योराण, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed