फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Pollution level dangerous since last three days, water sprinkling started on roads

Sirsa News: तीन दिनों से प्रदूषण का स्तर खतरनाक, सड़कों पर पानी का छिडकाव शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Pollution level dangerous since last three days, water sprinkling started on roads
शहर में बढ़ रहे प्रदूषण स्तर के चलते पानी का छिड़काव करते नगर परिषद के कर्मचारी
सिरसा। जिले में प्रदूषण स्तर लगातार खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। मंगलवार को एक्यूआई में 28 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को एक्यूआई में 359 दर्ज किया गया, जोकि सोमवार को 331 गया था। वहीं प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिए प्रशासन ने पानी का छिड़काव शुरू करवा दिया है। इसके साथ ही दिवाली को देखते हुए सफाई व्यवस्था को लेकर रणनीति भी बनाई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएसआई जयवीर सिंह ने सफाई दरोगा के साथ बैठक। उन्हें निर्देश दिए कि दिवाली पर विशेष प्लानिंग के तहत काम किया जाएगा। इसको लेकर सभी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कमचारी सुबह सात से साढ़े 11 बजे और दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक सफाई करेंगे। इसके अतिरिक्त पूजा एजेंसी ने पांच वाहन भी उपलब्ध करवाए हैं ताकि बाजारों में सफाई व्यवस्था न बिगड़े। प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन दिवाली तक रात के समय कूड़े का उठान करने की योजना भी बना रहा है।
विज्ञापन



100 हथ रेहड़ी खरीदी जाएगी

सीएसआई जयवीर ने बताया कि बैठक में सफाई दरोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं बताई हैं। मुख्य रूप से कर्मचारियों के पास हथ रेहड़ी की कमी है। पुरानी होने के कारण कई हथरेहड़ी टूट चुकी हैं। ऐसे में करीब 100 हथ रेहड़ी नई मंगवाई गई हैं। इसके साथ ही दरोगों को निर्देश दिए हैं कि उनके एरिया में कचरे में कोई आग लगाता हुआ न पाया जाए। यदि कोई व्यक्ति या कर्मचारी आग लगता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। दिवाली के समय कर्मचारियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि गंदगी न फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन




तापमान में हुई बढ़ोतरी
मंगलवार को अधिकतम तापमान में 6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 33. 2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17. 6 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 16 डिग्री दर्ज किया गया था।


दिवाली पर सादी वर्दी में बाजारों में पुलिस करेगी गश्त

दिवाली पर बाजारों में अप्रिय घटनाओं और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष योजना बनाई है। शहर के मुख्य सड़कों पर पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। बाजारों में सादी वर्दी में पुलिस गश्त देगी। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों के साथ मिलकर कार्रवाई की जाएगी। शहर के सभी मुख्य मार्गों व बाजारों में नाके लगाए जाएंगे। बाजारों के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसलिए वन-वे करने को लेकर प्लान बनाया गया है। इसको लेकर सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि अपने वाहनों को सही ढंग से निश्चित की गई पार्किंग में पार्क करें। त्योहारी समय में ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने में पुलिस का सहयोग करें।


राजस्थान व पंजाब सीमा के नाकों पर तैनात रहेंगे पुलिस

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जहां जिला के अंदर दिवाली के पर्व के मध्य नजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। राजस्थान तथा पंजाब सीमा पर स्थापित नाकों पर तैनात पुलिस जवानों को पूरी तरह से अलर्ट किया गया है। वहां से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन व व्यक्ति को बारीकी से चेक किया जा रहा है। सड़क पर पार्किंग की गई गाड़ियों को उठाने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा क्रेन लगाई गई है।


----------------------------------------
प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए पानी का छिड़काव शहर की मुख्य सड़कों पर किया जा रहा है। कई जगहों जहां वाहनों को आवागमन ज्यादा है, वहां भी पानी का छिड़काव हो रहा है। दिवाली पर कर्मचारियों की सफाई को लेकर विशेष ड्यूटी लगाई गई है। - जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed