फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Pollution Control Board officials inspected Bakrianwali plant, fine will be imposed on Municipal Council

Sirsa News: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने किया बकरियांवाली प्लांट का निरीक्षण, नगर परिषद पर लगेगा जुर्माना

Wed, 10 Jan 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 10 Jan 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Pollution Control Board officials inspected Bakrianwali plant, fine will be imposed on Municipal Council
बकरियांवाली कचरा प्लांट का निरीक्षण करती टीम।
सिरसा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने बुधवार को बकरियांवाली प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर परिषद के एमई अनिल मोहिल व पूजा कंसल्टेंट कंपनी के कर्मचारी भी मौजूद रहे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वैज्ञानिक डॉ. रूचि उराना ने पूरे प्लांट का निरीक्षण किया। अधिकारियों की माने तो मौजूदा स्थिति अभी भी सही नहीं है और जुर्माना लगाया जाना तय है। हालांकि इससे पूर्व भी जब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने निरीक्षण किया था तो नगर परिषद को 30 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया था। प्रतिमाह एक लाख रुपये राशि का जुर्माना लगाया था। कुछ ऐसा ही इस बार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



प्लांट में ये देखी व्यवस्था
1 प्लांट की चहारदीवारी
2 प्लांट में कितनी मशीनरी काम कर रही है।
3 प्लांट का कचरा किस प्रकार निस्तारित किया जा रहा है।
4 पर्यावरण को लेकर किन-किन चीजों पर ध्यान दिया गया है।
5 पूरी तरह से प्लांट नियमानुसार कब तक शुरू होगा।
6 हवा में मिट्टी आदि को रोकने के लिए क्या व्यवस्था की गई है।
7 कितने कर्मचारी प्लांट में काम करते हैं। उनके स्वास्थ्य और मास्क आदि को लेकर क्या व्यवस्था है।

ये है स्थिति

1 दो मशीनें प्लांट में काम कर रही हैं।
2 कचरे के बड़े ढेर बने हुए है।
3 हवा में फैलने वाली बदबू को रोकने के लिए कोई प्रबंध नहीं किए गए है।
4 प्लांट की एक ओर से सालों पुराने कचरे के ढ़ेर लगे हुए हैं।
5 प्लांट की चहारदीवारी टूटी हुई है।
---


ये टीमें कर चुकी हैं जांच
बकरियां वाली प्लांट में एक माह पहले दिल्ली से आई विशेष टीम ने किसानों के खेतों के मिट्टी के सैंपल भरे थे। इसे लेकर टीम दिल्ली चली गई थी और सैंपल की जांच रिपोर्ट सीधे सरकार को सौंपेगी। वहीं एक सप्ताह के पहले कृषि विज्ञान केंद्र की टीम ने कचरा प्लांट और आसपास की किसानों की भूमि के सैंपल लिए थे। जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। ऐसे में बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम का निरीक्षण कई सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन

---


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिकों की ओर से बकरियांवाली प्लांट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्या क्या कमियां मिली हैं उस आधार पर जल्द ही रिपोर्ट मिल जाएगी। जिस तरह की स्थिति प्लांट पर देखने को मिली है उसी के अनुसार जुर्माना लगना तय है। हालांकि पूर्व में भी नगर परिषद को बोर्ड की ओर से जुर्माना लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



विनोद बालयान , एसडीओ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed