फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   politcal

खालसा एड द्वारा दिए गए मेडिकल उपकरण अपने नाम से बांट रही है कांग्रेस ः रवि चौटाला

Wed, 16 Jun 2021 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
politcal
इनेलों नेता रवि चौटाला। संवाद - फोटो : Sirsa
कोरोना महामारी के दौरान कांग्रेस से राज्य सभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा टीम द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों में बांटी गई ऑक्सीजन कंसंट्रेटर व ऑक्सीमीटर पर खालसा एड का स्टीकर लगा है। इनेलो नेता रवि चौटाला ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई ऐसे ही एक पोस्ट पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुडडा ने जो ऑक्सीजन मशीन या अन्य सामान स्वास्थ्य केंद्रों और कोरोना मरीजों में बांटा हैं, वो सामान खालसा एड संस्था का है। कांग्रेस द्वारा बांटे जा रहे सामान पर खालसा एड का चिह्न भी मौजूद है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस यह सामान बांट रही है तो कांग्रेस खरीदे हुए सामान का बिल दिखाए और कहा से खरीदा है, ये भी बताए। उन्होंने बताया कि खालसा एक विदेशी एनजीओ है। सभी को मालूम है कि उसने किसान आंदोलन में शामिल लोगों के लिए मेडिकल उपकरण व ऑक्सीजन मशीनें भेजी थी। खालसा एड संस्था ने दिल्ली की सीमा बैठे आंदोलन कारी किसानों के लिए यह सामान भेजा था। कांग्रेस ने धोखाधड़ी, गैरकानूनी तरीके से यह सामना किसान आंदोलन से उठवाकर बंटवाया है। कितनी शर्म की बात है कि एक धार्मिक संस्था के सामान पर कांग्रेस पार्टी अपना टैग लगाकर लोगों में बांट रहा है कांग्रेस कितनी ओछी राजनीति कर रही है। कांग्रेस अगर इतनी लोग हितेशी है तो अपनी जेब से पैसे लगाकर लोगों में सामान वितरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed