{"_id":"6772dc6db20162d5d001623b","slug":"police-will-guard-new-years-celebrations-fir-will-be-filed-for-creating-ruckus-sirsa-news-c-128-1-svns1027-130778-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नए साल के जश्न पर होगा पुलिस का पहरा, हुड़दंग करने पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नए साल के जश्न पर होगा पुलिस का पहरा, हुड़दंग करने पर होगी एफआईआर
Mon, 30 Dec 2024 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नए साल की जश्न की तैयारी में शहरवासी जुट गए हैं। लोगों में नए वर्ष को लेकर उत्साह है। पार्टी के लिए होटलों में हॉल भी बुक करवाए जा रहे हैं। ऐसे में शराब की बिक्री ज्यादा होने और सड़क पर हुड़दंगबाजी की भी आशंका है। इसके चलते पुलिस विभाग ने पहले से ही तैयारियां की हैं। थाना स्तर पर पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। इसके साथ ही गश्त को भी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान अगर कोई हुड़दंगबाजी करता हुआ मिलता है तो पुलिस सख्त कार्रवाई होगी।
इस बार नववर्ष के जश्न पर पुलिस का पहरा रहेगा। नववर्ष की पूर्व संध्या पर जश्न की आड़ में हुड़दंग मचा कर शांति भंग करने वाले पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस की टीमों ने चौक चौराहों और बाजारों में गश्त शुरू कर दी है। राइडर से लेकर डायल 112 तक निरंतर गश्त पर रहेंगे।
डबवाली व सिरसा जिला पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से 31 दिसंबर की रात्रि को शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं।शहर सिरसा, ऐलनाबाद, रानियां, बडागुढ़ा, रोड़ी, नाथूसरी चोपटा और डिंग आदि क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से करीब 35 पुलिस नाके स्थापित किए जाएंगे। डबवाली पुलिस ने 24 नाके लगाए हैं। थाना व चौकी इंचार्ज भी गश्त करते रहेंगे।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि शराब के नशे में वाहन चलाने वालों और होटलों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें।
--
महिला पुलिस बल भी रहेगा तैनात
नए साल के जश्न के दौरान महिलाओं के साथ कोई अप्रिय घटना न हो, इसको लेकर महिला पुलिस शहर में तैनात रहेगी। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि जिन बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं का ज्यादा आना जाना रहता है, वहां पर महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस में अतिरिक्त पुलिस जवानों को तैनात किया जाएगा।
-- -
पंजाब और राजस्थान की सीमाओं पर बढ़ाई नाकेबंदी
नए साल पर नशे की सप्लाई करने वाले सप्लायर भी नशा बेचने की फिराक में रहते हैं। इसलिए पुलिस की टीमें पंजाब व राजस्थान की सीमाओं पर विशेष नाकेबंदी की है। मेडिकल नशे को लेकर भी मेडिकल संचालकों पर पुलिस की निगरानी रहेगी।
-- -
मंदिर और गुरुद्वारों में होंगे विशेष कार्यक्रम
नए साल पर जहां निजी रेस्टोरेंट, बैंकवेट हॉल और ओएचएम जैसी जगहों पर पार्टियों का आयोजन किया जा रहा है, वहीं धार्मिक कार्यक्रमों का भी बड़े स्तर पर आयोजन किया जाएगा। मंदिरों और गुरुद्वारों में नववर्ष की पूर्व संध्या पर विशेष भजन संध्या व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
नववर्ष की पूर्व संध्या पर जश्न की आड़ में हुड़दंग मचा कर शांति भंग करने वाले पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जिला पुलिस ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर व ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। विशेष रूप से हाईवे और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि कोई भी व्यक्ति शराब पीकर वाहन न चलाए और हुड़दंग बाजी कर शांति भग न करें। - विक्रांत भूषण, पुलिस अधीक्षक सिरसा।