फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police will connect those who come to the police station with complaints to the drug de-addiction campaign.

Sirsa News: थाने में फरियाद लेकर आने वालों को नशा मुक्ति अभियान से जोड़ेगी पुलिस

Thu, 14 Nov 2024 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 14 Nov 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Police will connect those who come to the police station with complaints to the drug de-addiction campaign.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को हर घर की दहलीज तक पहुंचाने के लिए एक अनूठी पहल की है। इसके तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय, थाना एवं चौकी में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक फरियादी को नशा मुक्ति अभियान से जोड़ा जाएगा।
पुलिस अब शिकायत की रसीद के साथ नशा मुक्ति अभियान का जागरूकता भरा संदेश और टेलीफोन नंबर अंकित किए गए हैं। इस टेलीफोन नंबर पर नशा बचने वालों को सूचना दी जा सकती है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं तथा आमजन नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अब थानों एवं चौकी या पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फरियाद लेकर आने वाले व्यक्तियों को जिला पुलिस नशा मुक्ति अभियान से जोड़ने के लिए रसीद के साथ ही जागरूकता का संदेश भी दी रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस अपने स्तर पर युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों भी करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed