{"_id":"650f13df3c48a672bb01acd4","slug":"police-raided-hookah-bar-arrested-five-people-including-the-operator-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-6710-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: हुक्का बार पर पुलिस ने मारा छापा, संचालक सहित पांच को किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: हुक्का बार पर पुलिस ने मारा छापा, संचालक सहित पांच को किया काबू
Sat, 23 Sep 2023 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 23 Sep 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। शहर थाना क्षेत्र के आंबेडकर चाैक के पास स्थित एक हुक्का बार पर पुलिस ने छापा मारा है। इस दौरान पुलिस ने हुक्के का सेवन करते हुए चार युवकों व हुक्का बार का संचालन करने वाले व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि आंबेडकर चौक के पास रेडियो कैफे चल रहा है। यहां पर युवकों को फ्लेवर हुक्का परोसा जाता है। जिसके बाद पुलिस ने वहां पर छापा मारा। टीम ने हुक्का बार संचालक से पूछताछ की और दस्तावेज मांगे। लेकिन उसके पास कोई भी दस्तावेज नहीं पाया गया। पुलिस ने मौके पर ही हुक्के का सेवन कर रहे चार युवकों को भी काबू किया है। पुलिस ने हुक्का बार संचालक अभिषेक शर्मा निवासी एमसी कॉलोनी सहित पांच को काबू किया है और यहां से चार हुक्के भी बरामद किए हैं।