फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police Public Coordination Committee meeting: Villagers said - Stray boys create ruckus on numberless bikes, SP gave instructions for action

पुलिस पब्लिक समन्वय समिति की बैठक : ग्रामीण बोले- बिना नंबर की बाइक पर हुड़दंग मचाते हैं आवारा किस्म में लड़के, एसपी ने कार्रवाई के दिए निर्देश

Thu, 26 Dec 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 26 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Police Public Coordination Committee meeting: Villagers said - Stray boys create ruckus on numberless bikes, SP gave instructions for action
सिरसा में पुलिस अधीक्षक अपने कार्यालय में पब्लिक समन्वय समिति के सदस्यों के साथ बैठक करते हुए।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। डबवाली पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने वीरवार को अपने कार्यालय में पुलिस पब्लिक समन्वय समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें पिछली बैठक के दौरान उठाए गए मुद्दों पर क्रमवार चर्चा कर पुलिस द्वारा किए गए निदान का आंकलन किया। समिति के सदस्यों ने पिछली बैठक में उठाए गए मुद्दों पर पुलिस की तरफ की गई प्रभावी कार्रवाई पर संतुष्टि जाहिर की।


समिति के सदस्यों की तरफ से गांव गंगा के खेल स्टेडियम, देसूजोधा, मांगेआना में शाम के समय आवारा किस्म के लड़के बिना नंबर की बाइक पर हुड़दंग मचाते हैं। कई बार लोगों से शिकायत प्राप्त हो चुकी है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक ने देसूजोधा व गोरीवाला चौकी प्रभारी को आदेश दिए कि वह इस मामले में सख्त कार्रवाई करें। इतना ही नहीं, पुलिस अधीक्षक ने जनता के साथ पुलिस कर्मचारियों के व्यवहार के बारे में समिति से जाना। इस बैठक में पुलिस पब्लिक समन्वय समिति के सदस्य जसविंद्र सिंह कालांवाली, अजमेर सिंह मांगेआना, चरणजीत सिंह देसूजोधा, कुलवंत सिंह मसीतां, सुनील कुमार एमसी डबवाली, कुलदीप सिंह अबूबशहर, गुरसेवक सिंह कालांवाली, दीपा सिंह गंगा व मलकीत सिंह गंगा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed