{"_id":"6925e8e08a92ce7e0502a3ad","slug":"police-issued-challans-to-those-who-broke-traffic-rules-sirsa-news-c-128-1-sir1004-148302-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के पुलिस ने काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के पुलिस ने काटे चालान
विज्ञापन
सिरसा। कार के शीशों पर लगी ब्लैक फिल्म उतारती पुलिस। पुलिस
सिरसा। शहर में ट्रैफिक अव्यवस्था और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने मंगलवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, तेज रफ्तार, नशीले पदार्थ के सेवन के साथ वाहन चलाने, ब्लैक फिल्म लगाने व प्राइवेट वाहनों पर पुलिस व प्रेस के फर्जी स्टीकर लगाने वालों के चालान काटे गए।
थाना प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार ने चालान काटते हुए वाहन चालकों को चेतावनी दी कि सड़क किनारे या दुकानों के सामने वाहन पार्क करना पूरी तरह बंद करें, अन्यथा वाहन जब्त कर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वालों को भी किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने आमजन से अपील की कि यातायात नियमों का पालन डर या जुर्माने के भय से नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए मन से करें। तेज गति और लापरवाही के कारण ही ज्यादातर दुर्घटनाएं होती हैं। अगर सभी नागरिक जिम्मेदारी से नियमों का पालन करें तो दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करना, अपराधियों पर नकेल कसना और वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना है।