फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police is searching for dead body in the well of the house

Sirsa News: 15 दिनों से लापता व्यक्ति की हत्या का आरोप, घर की कुई में पुलिस तलाश रही शव

Wed, 28 Aug 2024 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 28 Aug 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Police is searching for dead body in the well of the house
गोगामेड़ी थाना क्षेत्र के खचवाना गांव में शव की तलाश के दौरान उमड़ी भीड़। 
चोपटा (सिरसा)। राजस्थान में गोगामेड़ी थाना क्षेत्र के खचवाना गांव से 15 दिनों से लापता युवक की हत्या कर शव को घर की कुई में फेंकने का आरोप है। मृतक रूपराम के भाई विनोद कुमार ने गोगामेड़ी पुलिस को दी शिकायत में भाभी, भतीजे और एक व्यक्ति सतवीर पर हत्या कर शव को छिपाने का आरोप लगाया है। गोगामेड़ी पुलिस ने सतवीर और भाभी अंजू को बुलाकर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने स्वीकार किया कि रूप राम की हत्या कर शव को घर के बाहर शौचालय की कुई में डाल दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शिकायत मिलने पर गोगामेड़ी पुलिस मंगलवार को मौके पर पहुंची और जेसीबी से कुई खोदकर शव निकालने का काम शुरू कर दिया। देर रात तक पुलिस कुई से शव की तलाश में लगी थी।
विज्ञापन

हरियाणा की सीमा से सटे जिला हनुमानगढ़, राजस्थान में गोगामेड़ी थाना क्षेत्र के खचवाना गांव से 44 वर्षीय रूपराम बेनीवाल लापता थे। रूपराम के भाई विनोद कुमार ने थाना गोगामेड़ी में शिकायत दी थी। उसने पुलिस को बताया कि 11 अगस्त को उसका चचेरा भाई परवेज रूपराम को उसके खेत में बनी ढाणी में छोड़कर आया था। उस समय रूपराम की पत्नी अंजू और पुत्र मौजूद थे। तब से रूपराम गायब है। रूपराम के परिवार वालों ने जब पत्नी अंजू से पूछताछ की तो पत्नी ने गोगामेड़ी थाने में 17 अगस्त को रूप राम की गुमशुदगी दर्ज करवा दी। तब से परिवार के अन्य सदस्य रूपराम की तलाश करते रहे, लेकिन पत्नी और पुत्र ने रूप राम को तलाशने का कोई प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन

रूपराम के चचेरे भाई सुनील, धोलुराम और प्रवेश कुमार ने भाई विनोद कुमार को बताया कि रूपराम ने अपनी पत्नी, पुत्र और कुछ लोगों पर मारने की साजिश का शक जताया था, क्योंकि वह पत्नी के अन्य व्यक्ति से संबंध में बाधक बना था। पूछताछ में विनोद को पता चला कि 11 अगस्त की रात रूप राम की ढाणी में एक गाड़ी में कुछ अजनबी लोग आए थे जो अगले दिन सुबह होने से पहले ही गाड़ी लेकर लौट गए। विनोद ने आशंका जताई कि अंजू, पुत्र और गांव के सतवीर ने मिलकर रूपराम की हत्या कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए गोगामेड़ी पुलिस ने सतवीर और अंजू को बुलाकर सख्ती से पूछताछ की उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने रूप राम की हत्या कर शव को घर के बाहर शौचालय की कुई में डाल दिया है। इस पर मंगलवार शाम भादरा के एसडीएम जेपी चंदेलिया के नेतृत्व में पुलिस टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। जेसीबी से कुई को 15 फुट की गहराई तक खोदा गया, लेकिन शव नहीं मिला। अब जेसीबी के माध्यम से कुई के किनारे जमीन खोदी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed