फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police is running a campaign for the safety of women and girl students: SP

महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए अभियान चला रही पुलिस : एसपी

Sat, 14 Dec 2024 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 14 Dec 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Police is running a campaign for the safety of women and girl students: SP
सिरसा में छात्राओं को जागरूक करतीं महिला पुलिस कर्मी।  स्रोेत : पुलिस
वाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। महिलाओं और छात्राओं को अपराधों एवं आपराधिक प्रवृत्ति के असामाजिक तत्वों के प्रति सजग जागरूक करने के लिए पुलिस विशेष जागरूकता अभियान चला रही है। इसके तहत महिला थाना प्रभारी घनश्याम देवी के नेतृत्व में महिला पुलिस की कई टीमों ने शहर के अनेक स्थानों पर जाकर लड़कियों और महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने अपराधों के प्रति सजग रहकर असामाजिक तत्वों की अभद्रता का डटकर मुकाबला करने की सलाह दी।

महिला पुलिस की कई टीमों ने शहरी क्षेत्र, कॉलेज, पार्क और शिक्षण संस्थान पर छात्राओं और महिलाओं से मुलाकात की। महिला पुलिस टीमों ने बस स्टैंड, रोडवेज बसों आदि में महिलाओं, लड़कियों पर फब्तियां कसने, छेड़छाड़ और बदतमीजी जैसी हरकत करने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया। महिला थाना प्रभारी घनश्याम देवी ने बताया कि महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस दौरान पुलिस की विशेष टीमों ने उनके मोबाइल फोन में 112 इंडिया एप डाउनलोड करवाए। हॉटस्पॉट वाले स्थानों पर महिलाओं से महिला सुरक्षा प्रपत्र भी भरवाए गए। ताकि वह जरूरत के समय पुलिस की सहायता ले सकें। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना का संदेह होने पर तुरंत डायल 112 पर कॉल करें। सहायता के लिए पुलिस तुरंत पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed