फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police in Action: Along with those who sell drugs, addicts will also go to jail

एक्शन में पुलिस : नशा बेचने वालों के साथ-साथ नशेड़ी भी जाएंगे जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Police in Action: Along with those who sell drugs, addicts will also go to jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिला पुलिस जहां नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कस रही है, वहीं अब नशा का सेवन करने वालों को भी रडार पर लेगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर नशा बेचने वालों के साथ-साथ नशा करने वालों पर भी निगाह रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अब नशा बेचने वालों के साथ-साथ करने वाले नशेड़ियों को भी जेल भेजा जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों केेे आदेश जारी किए।
जिला पुलिस सुनसान जगहों, खाली पड़े मकानों तथा सड़क किनारे वाहन खड़े करके नशा करने वालों पर पैनी नजर रहेगी। जिला पुलिस की टीमें लगातार इन स्थानों पर विशेष चेकिंग करेगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब नशा बेचने वालों के साथ-साथ नशा करने वालों की खोज खबर लेकर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नशे की चेन को तोड़ने के लिए जहां नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, वहीं नशे का सेवन करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे में उपयोग होने वाले सामान जैसे इंजेक्शन, एल्यूमीनियम फॉयल इत्यादि उपलब्ध करवाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

एसपी ने दी हेल्पलाइन नंबर की जानकारी
पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना देने के लिए जिला पुलिस द्वारा एंटी ड्रग्स टोल फ्री नंबर 1800-120-2048 व ड्रग्स हेल्पलाइन नंबर 88140-22600 के अलावा नया नंबर 9050891508 भी जारी किया गया। उन्होंने लोगों से कहा कि नशा बेचने वालों की सूचना बिना किसी डर के दें । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सूचना देने वाले का नाम पूर्ण रूप से गुप्त रखा जाएगा और उसे सरकार द्वारा ईनाम भी दिया जाएगा। राज्य में इन दिनों ड्रग तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला पुलिस की ओर से नशे जैसी सामाजिक बुराई से सख्ती से निपटने के लिए सेमिनार व गोष्ठियों के माध्यम लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed