फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police got 40 riders, armed men will patrol the city

सिरसा: पुलिस को मिले 40 राइडर, हथियारों से लैस जवान शहर में करेंगे गश्त

Sun, 12 Feb 2023 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 12 Feb 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Police got 40 riders, armed men will patrol the city
पुलिस लाइन से बाइक राइडरों को हरी झंडी दिखाते पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में आपराधिक घटनाओं को रोकने व गश्त बढ़ाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने सिरसा पुलिस को 40 राइडर दिए हैं। इन्हें जिले के अलग-अलग थानों में तैनात किया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने समय सारिणी भी तैयार की है। राइडर पर तैनात जवान हथियारों से लैस होंगे।
रविवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने सभी बाइक राइडर्स को हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन से रवाना किया। पुलिस अधीक्षक ने सिरसा से डबवाली के बठिंडा चौक तक राइडर्स का नेतृत्व किया। इसके बाद सभी बाइक राइडर जिले के अलग-अलग थानों के लिए रवाना हुए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस मुख्यालय पंचकूला ने सिरसा पुलिस के वाहन बेड़े में 40 राइडर दिए है। इन राइडर्स पर सूचना तंत्र, जीपीएस सहित अन्य सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध है। राइडर पर अत्याधुनिक उपकरण लगे हुए हैं। इससे संकरी गलियों व संदिग्ध मार्गों पर गश्त बढ़ाई जाएगी। इससे आपराधिक घटनाओं पर विराम लगेगा।
विज्ञापन


तेजी से आरोपियों का पीछा करने में मिलेगी सुविधा
पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि जिन क्षेत्रों में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, उन क्षेत्रों में राइडर्स को तैनात किया जाएगा। शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों व संकरी गलियों में गाड़ी नहीं पहुंच पाती। ऐसे में राइडर उन स्थानों पर जल्दी पहुंच पाएंगे। इससे अपराधियों का जल्दी से पीछा भी कर उन्हें पकड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतरीन कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राइडर्स को तैनात करने के लिए समय सारिणी भी तैयार की गई है। राइडर की देखरेख करने व बेहतरीन तरीके से ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसमें कांस्टेबल, हवलदार और एसपीओ सहित अन्य कर्मचारियों की इंचार्ज बनाया गया है। शहर के चौक चौराहों के साथ साथ त्योहार व कार्यक्रमों में भी इनकी विशेष ड्यूटी लगाई जाएगी। समय-समय पर जवानों की ड्यूटी में भी बदलाव किया जाएगा। कंट्रोल रूम के साथ सभी राइडर्स को अटैच किया गया है। सूचना मिलने के बाद तुरंत राइडर मौके पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed