फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police employees will save time, now VC will testify

Sirsa News: पुलिस कर्मचारियों का बचेगा समय, अब वीसी से होगी गवाही

Thu, 13 Feb 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 13 Feb 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Police employees will save time, now VC will testify
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण वीसी से झज्जर कोर्ट में गवाही देते। स्रोत : पुलिस प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। अब जिला सिरसा के सभी पुलिस अधिकारी तथा कर्मचारी अपने-अपने थाने, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और पुलिस लाइन से ही कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये केस में अपनी गवाही देंगे। इसको लेकर सिरसा पुलिस विभाग ने हर थाने में रिमोट प्वाइंट रूम की स्थापना की है। इस रूम के माध्यम से सिरसा पुलिस ने कोर्ट में गवाही देना शुरू कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि पुलिस आधुनिक पुलिसिंग के तहत ई-सक्ष्य एप, ई-चालान, ई-समन और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये गवाही शुरू करके डिजिटलीकरण की ओर बढ़ रही है। सभी पुलिस अधिकारियों को आधुनिक तकनीक से अपडेट रहना होगा और प्रक्रिया में बदलावों को अपनाना होगा। समय-समय पर उनके लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। एसपी ने कहा कि नई सुविधा के तहत अब पुलिस कर्मियों को न्यायालय में गवाही के लिए पेश होने के लिए व्यक्तिगत रूप से दूसरे शहरों में जाने की जरूरत नहीं होगी। अब वे अपने पुलिस थाने, पुलिस लाइन तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से ही दूरस्थ स्थान के माध्यम से न्यायालय में पेश हो सकेंगे।
विज्ञापन


----

अधिकारियों को बचेगा समय : एसपी

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि इस सेवा को अपनाने के बाद अधिकारियों का समय बचेगा और उनकी कार्यकुशलता भी बढ़ेगी। ऐसी सुविधाओं से वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन अधिक जिम्मेदारी से कर सकेंगे। सभी थानों में रिमोट प्वाइंट रूम बनाए गए हैं। इन कमरों में टीवी स्क्रीन, स्पीकर आदि की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि अदालत में उपस्थित होने के दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को किसी व्यवधान का सामना न करना पड़े। इसके लिए सुरक्षा उपकरण, माइक, कैमरा, मेज और कुर्सी तथा हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस कर्मियों को तकनीकी, कानूनी एवं व्यावहारिक पहलुओं की दी जानकारी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को लागू करने के लिए पुलिस थानों में तैनात जांच अधिकारियों और मुंशियों के लिए लगातार प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण में पुलिस कर्मियों को तकनीकी, कानूनी एवं व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई, ताकि वे इस प्रक्रिया एवं तकनीक को आसानी से अपना सकें। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि इस कदम से खासकर उन पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत मिलेगी जो अकसर अदालत में गवाही देने के लिए लंबी दूरी तय करते हैं। इससे उनके कामकाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed