फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police declared four villages drug free, honored sarpanches

Sirsa News: पुलिस ने नशामुक्त घोषित किए चार गांव, सरपंचों को किया सम्मानित

Wed, 11 Sep 2024 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 11 Sep 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police declared four villages drug free, honored sarpanches
 नशा मुक्त गांवों के सरपंचों को सम्मानित करते डीएसपी आदर्शदीप सिंह। पुलिस प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिला पुलिस की ओर से चार और गांव को नशा मुक्त घोषित किया गया है। डीएसपी ने नशा मुक्ति घोषित किए गए गांव देसू खर्द के सरपंच प्रतिनिधि गुरमेल सिंह, लहंगेवाला के सरपंच मक्खन सिंह, गांव रंगा के सरपंच प्रतिनिधि कुलविंद्र सिंह व गांव पंजमाला के सरपंच प्रतिनिधि अंग्रेज सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीएसपी आदर्शदीप सिंह ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षा तथा खेल गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सभी ग्राम पंचायतें व सामाजिक संस्थाएं अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं ताकि समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त व अपराध मुक्त किया जा सके। डीएसपी ने सभी ग्राम पंचायतों से आह्वान करते हुए कहा कि वे नशा मुक्त गांवों को अपना रोल मॉडल मानकर नशे के खिलाफ अभियान में जुड़े। पुलिस प्रशासन निरंतर नशे के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के नेतृत्व में पुलिस अपने स्तर पर नशे के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं। इसके तहत नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है। आम जन तथा युवाओं को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूक भी किया जा रहा है। आदर्शदीप ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतें ग्रामीणों व युवाओं के सहयोग से अपने-अपने गांव खेल मैदान तैयार करवाकर बच्चों को खेल गतिविधियों में शामिल करें तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस ने अब तक जिले के 102 गांवों तथा शहर सिरसा के 4 वार्डों को नशा मुक्त घोषित किया जा चुका है। इस अवसर पर रोड़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्रपाल तथा गांवों के सरपंच व सरपंच प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed