फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   police chownki, nose, wine smuggling, sirsa

पुलिस चौकी के नाक तले चल रहा था शराब तस्करी का कारोबार

Sun, 28 May 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sun, 28 May 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
police chownki, nose, wine smuggling, sirsa
चाौक पर तैनात पुलिस। - फोटो : amar ujala
सिरसा में चोर-लुटेरों और तस्करों की धमाचौकड़ी ने आमजन के साथ ही पुलिस को भी परेशानी में डाल रखा है। इससे सड़कों पर राहगीर सुरक्षित नहीं हैं और न ही घरों में लोग। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि बस अड्डा पुलिस चौकी के नाक तले काफी दिनों से तस्करी का कारोबार चल रहा था।
विज्ञापन


 बस अड्डा पुलिस चौकी के पीछे स्थित स्टैंड पर जो यात्री अपने वाहन खडे़ करके चले जाते, तस्कर उन वाहनोें में शराब की बोतलें छुपाकर रख देते। शुक्रवार शाम को पुलिस ने वाहनों से भारी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब की बोतले जब्त कर स्टैंड संचालक को गिरफ्तार किया। शहर पुलिस दावा करती रहती है कि पुलिस कर्मी 24 घंटे क्षेत्र में गश्त करते रहते हैं लेकिन पुलिस चौकी के पीछे ही शराब तस्करी का कारोबार चलना और पुलिस का इससे बेखबर होना सिरसा वासियों में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। खास बात यह भी है कि पुलिस ने रात को ही आरोपी स्टैंड संचालक रिंकू को खुद ही पुलिस जमानत पर रिहा कर दिया। वहीं, आढ़ती अजय जैन के घर में घुसकर महिलाआें पर हमला करने वाले हमलावर चार दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। शनिवार को भी पुलिस इस मामले में यही कहती रही कि जांच जारी है। हमलावरों का आढ़ती अजय जैन से रिश्तेदारी कनेक्शन सामने आ रहा हैे लेकिन इलजाम के ठोस सबूत से भी पुलिस दूर है। नोहरिया बाजार निवासी कारोबारी विनोद जैन के घर 20 लाख की चोरी से भी पर्दा नहीं उठ पा रहा। संदिग्ध चोरों की सीसीटीवी में फोटो कैद होने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन


लोगों को घर से बाहर निकलने से लगने लगा डर
पिछले चार दिनों के अंदर लूट की दो व चोरी की एक बड़ी वारदात पुलिस की गश्त और चौकसी की कहानी तो बयां कर ही रही है। पुलिस यह सोचने पर मजबूर हो चुकी है कि कहीं चोरी-लूटपाट के पीछे स्थानीय बदमाश हैं या फिर ये काम किसी बाहरी गैंग का है। पिछले दिनों तड़के सड़कों पर हमला करके लूटपाट की दो वारदातों में स्थानीय युवकों का ही हाथ सामने आया था। ये युवक नशे के आदी निकले और नशे की लत की पूर्ति के लिए इन्होंने राहगीरों को लूटना शुरू कर दिया। लूटपाट की घटनाओं के चलते रात 12 बजे के बाद अकेले आदमी का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। छोटे कारोबारी व दुकानदार हररोज तड़के सिरसा से दिल्ली जाने वाली हरियाणा एक्सप्रेस रेलगाड़ी में सवार होकर जाते हैं और इसी प्रकार से तड़के सिरसा से चंडीगढ़ , सिरसा से दिल्ली जाने वाली बसों का होता है। लूटपाट की घटनाओं के भय से अब छोटे कारोबारी व दुकानदारों ने अकेले रेलवे स्टेशन व बस अड्डा जाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाकों पर कड़ी की सुरक्षा व्यवस्था
बदमाश वारदात को अंजाम देते हैं और पुलिसकर्मी नाकेबंदी भी करते हैं, लेकिन वे आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रहते हैं। ऐसे में अब पुलिस ने नाकों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। हर वाहन की तलाशी लेने के बाद ही उसे आगे जाने दिया जा रहा है। सिरसा शहर की सीमा पर दिल्ली पुल, बाजेकां मोड, खैरेका, रानियां रोड व  बेगू रोड पर नाका लगा हुआ है। हाल में हुई आपराधिक घटनाओं के बाद से नाकों पर नाकेबंदी बढ़ा दी गई है। पुलिस प्रतिदिन औचक नाकेबंदी कर रही है ताकि संदिग्धों को गिरफ्त में लिया जा सके। इसके अलावा रात को शहर के बरनाला रोड, हिसार रोड, बेगू रोड, रानियां रोड, नोहरिया बाजार, सुरतगढ़िया बाजार, अनाज मंडी, शिव चौक, जनता भवन रोड, रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर पुलिस की गश्त पहले से ज्यादा कर दी गई है। 24 घंटे में  गश्त दल की टीमें आठ-आठ घंटे की ड्यूटी पर रहेगी।

सीसीटीवी लगाने की योजना पर कार्य तेज
वहीं, शहर की सीमाओं पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना पर भी पुलिस ने कार्य तेज कर दिया है। पहले सांसद कोटे से पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने थे, लेकिन सिरसा सांसद चरणजीत सिंह रोडी की तीन साल पहले की गई ये घोषणा केवल मात्र घोषणा बनकर रह गई है। इसलिए पुलिस विभाग अपने स्तर पर प्लान तैयार करने में जुट गया है। इसके लिए पुलिस समाजसेवी संगठनों की सहायता ले सकती है। जिले की सीमाओं पर तो पुलिस का यह प्लान कारगर रहा है। जिले की सीमा पंजाब व राजस्थान प्रदेश से लगती है। सीमा पर लगे नाकों पर उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे पुलिस लगवाए हैं। जो पुलिस के लिए काफी मददगार साबित हो रहे हैं। ऐसे ही कैमरे शहर की सीमा पर लग जाएं तो शहर की सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत होगी।


पुलिस लूट व चोरी के घटना को सुलझाने के करीब पहुंच चुकी है। कई अहम जानकारी और सबूत जांच टीम के हाथ लगे हैं। शीघ्र ही वारदात को अंजाम देने वाले गिरफ्त में होंगे। सुरक्षा व्यवस्था मजबूती के लिए पुलिस नाइट ऑपरेशन चलाती है। पुलिस अधीक्षक स्वयं सुरक्षा तैयारियों का औचक जायजा लेते रहते हैं।
-सुरजीत सहारण, जिला पुलिस प्रवक्ता, सिरसा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed