{"_id":"65870dccace81b28250ea238","slug":"police-caught-3352-kg-opium-in-one-year-sirsa-news-c-128-1-svns1027-12330-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: एक साल में 33.52 किलो अफीम पुलिस ने पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: एक साल में 33.52 किलो अफीम पुलिस ने पकड़ी
Sat, 23 Dec 2023 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 23 Dec 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय करते हुए पुलिस अधीक्षक ।
सिरसा।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। एक दर्जन गांवों में जाकर युवाओं तथा ग्रामीणों को नशा के खिलाफ जागरूक किया जा चुका है। युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़कर उन्हें नशे से दूर रखना है। पुलिस टीम ने इस साल 33.52 किलोग्राम अफीम बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला स्तर पर पुलिस जवानों की वाॅलीबॉल, कबड्डी, क्रिकेट तथा हैंडबॉल की चार टीमों का गठन किया गया है। जो ग्रामीण क्षेत्र में सुबह और शाम दोनों समय जाकर वहां के युवाओं के साथ मैच खेलकर उन्हें नशा मुक्ति का संदेश दे रही है। अभियान के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं और गांव के युवा खेलों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्ष 2023 की अब तक की अवधि के दौरान जिला पुलिस मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 288 अभियोग दर्ज कर 478 लोगों को जेल की सलाखों के पीछे भेज चुकी है। पकड़े गए लोगों के कब्जा से 33 किलो 523 ग्राम अफीम, 1351 किलो 371 ग्राम डोडा व चूरापोस्त, 3 किलो 567 ग्राम हेरोइन तथा 8335 नशीली प्रतिबंधित गोलियां बरामद की गई हैं। वर्ष 2023 की अब तक की अवधि के दौरान मेडिकल स्टोर में नशीली गोलियां बेचने वालों के खिलाफ करीब 12 अभियोग दर्ज कर 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही मेडिकल स्टोरों को भी सील किया गया है।