फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police and Excise Department team inspected the liquor warehouse

Sirsa News: पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने शराब के गोदाम का किया निरीक्षण

Wed, 02 Oct 2024 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 02 Oct 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Police and Excise Department team inspected the liquor warehouse
शराब के गोदाम का निरीक्षण करते पुलिस व आबकारी विभाग के अ​धिकारी।  सूचना विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार को संयुक्त रूप से शराब के थोक गोदाम एल-1 व एल-13 का निरीक्षण किया। इस दौरान गोदामों में लगे सीसीटीवी कैमरे चलते हुए मिले। सभी कैमरों की रिकॉर्डिंग निर्देश के अनुरूप पाई गई। इसके बाद शराब के स्टॉक का मिलान रैंडम आधार पर विभाग की ऑनलाइन साइट पर दिए गए स्टॉक से किया गया।
उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त (आबकारी) आलोक पासी ने बताया कि सभी लाइसेंस धारकों को निर्देश दिए गए कि चुनाव अवधि के दौरान वे पूर्ण सावधानी के साथ शराब के स्टॉक को अपने ठेकों पर भेजें। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरतें। किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर दोषी के विरुद्ध उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन



उन्होंने निर्देश दिए कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन ड्राई डे होता है। इसलिए इस दिन शराब से संबंधित सभी कारोबार को पूर्ण रूप से बंद रखा जाए। यदि कोई लाइसेंसी आबकारी विभाग के आदेश का उल्लंघन करता पाया गया तो उसका ठेका व प्रतिष्ठान एक सप्ताह के लिए सील कर दिया जाएगा। इस दौरान टीम में पुलिस विभाग से उप पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र, पुलिस विभाग से निरीक्षक धर्मवीर, प्रबंधक अफसर सिटी सत्यवान, प्रबंधक अफसर सिविल लाइन दिनकर यादव, आबकारी विभाग से सहायक आबकारी एवं कराधान अधिकारी सुखबीर सिंह, आबकारी निरीक्षक सुरेंद्र कटारिया, आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed