{"_id":"654a8106adfbdbb5300caed2","slug":"police-and-district-administration-brainstormed-on-increasing-drug-cases-in-the-district-sirsa-news-c-128-1-sir1002-9619-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जिले में नशे के बढ़ते मामलों पर पुलिस व जिला प्रशासन किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जिले में नशे के बढ़ते मामलों पर पुलिस व जिला प्रशासन किया मंथन
Tue, 07 Nov 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पंचायत भवन में मंगलवार को जिला प्रशासन ने नशे के बढ़ते मामलों को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, ड्यूटी मजिस्ट्रेट व कर्मचारियों के लिए लगाई गई। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की छापा कार्रवाई दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट पुलिस टीम के साथ रहे।
समाज से बुराई को मिटाने के लिए आमजन से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील करें, ताकि युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके। उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को जिले को नशा मुक्त करने की शपथ भी दिलवाई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डबवाली सुमेर सिंह, एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार, एसडीएम डबवाली अभय सिंह, एसडीएम कालांवाली सुरेश रावेश व एसीयूटी शाश्वत सांगवान सहित जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
कम मात्रा के साथ पकड़े जाने वाले अपराधियों को भी हो अधिक सजा
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि नशा बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। देखने में आया है कि सप्लायर आजकल नशा की कम मात्रा में सप्लाई करते हैं, ताकि वे पकड़े जाएं तो उन्हें कम सजा हो। पुलिस अधीक्षक ने न्यायपालिका के प्रतिनिधि से अनुरोध किया कि नशे की कम मात्रा के साथ पकड़े जाने वाले अपराधियों को अधिक से अधिक सजा सुनाई जाए।
विज्ञापन
संदिग्धों की संपत्ति को चिह्नि किया जाएगा - एएसपी
एएसपी दीप्ति गर्ग ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा इस वर्ष ड्रग्स से संबंधित 239 मामले दर्ज किए गए हैं और 405 संदिग्ध लोग चिह्नित किए गए हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत संदिग्धों की संपत्ति को भी चिह्नित किया जा रहा है। दीप्ति गर्ग ने कहा कि अब तक लगभग 25 हजार लोगों को नशा न करने के प्रति जागरूक किया जा चुका है।