फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police alert regarding the verdict of Ranjit Singh murder case, officials held a meeting with Dera managers

रणजीत सिंह हत्या मामले के फैसले को लेकर पुलिस अलर्ट, डेरा प्रबंधकों के साथ अधिकारियों ने की बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Police alert regarding the verdict of Ranjit Singh murder case, officials held a meeting with Dera managers
डेरा प्रतिनिधी डॉ. पृथ्वी राज नैन से बातचीत करते उपायुक्त अनीश यादव। - फोटो : Sirsa
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा पूर्व मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या मामले में आने वाले फैसले को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। मंगलवार को उपायुक्त अनीश यादव और एसपी डॉ. अर्पित जैन ने डेरा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। जिसमें कमेटी सदस्यों ने प्रशासन का सहयोग देने का आश्वासन दिया है। हालांकि अभी मामले के फैसलों को लेकर हाईकोर्ट ने 27 अगस्त तक रोक लगा दी है।
विज्ञापन

लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने बेगू रोड और डेरा के आसपास के स्थानों पर फोर्स को तैनात करने की तैयारी कर ली है। हालांकि इससे पहले भी पुलिस की ओर से डेरा की तरफ के नाकों पर पुलिस तैनात की गई है। वहीं बैठक में शामिल हुए डेरा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने अधिकारियों को प्रशासन का सहयोग देने का आश्वासन दिया है और किसी भी तरह की डेरा में भीड़ एकत्र न किए जाने की बात कहीं है। लेकिन इसके बाद भी पुलिस अपनी तरफ से पर्याप्त प्रबंध कर रही है।
विज्ञापन

डीसी ने ली डेरा प्रतिनिधियों की मीटिंग, निर्देश दिए
उपायुक्त अनीश यादव ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में डेरा सच्चा सौदा प्रतिनिधियों की बैठक ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन भी उपस्थित थे। बैठक में डेरा सच्चा सौदा की ओर से डॉ. पृथ्वी राज नैन ने भाग लिया। उपायुक्त ने डेरा प्रतिनिधियों से कहा कि डेरे में भीड़ एकत्रित न होने दें और शांति व्यवस्था बनाए रखा जाना सुनिश्चित किया जाए। डेरा प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को आश्वस्त करते हुए कहा कि ऐसी किसी प्रकार की गतिविधि नहीं होने दी जाएगी, जिससे शांति व्यवस्था भंग हो। डेरे से जुड़ा हर व्यक्ति शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजीत सिंह की हत्या मामले में आने वाले फैसले को लेकर डेरा प्रबंधक कमेटी के साथ बैठक की है। बैठक में डेरा प्रबंधकों ने प्रशासन का सहयोग देने का आश्वासन दिया है। पुलिस भी अलग-अलग स्थानों पर तैनात है। निगरानी रखी जा रही है।
-डॉ. अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed