{"_id":"669ec4e93ea5a69e0001d054","slug":"please-form-a-government-then-i-will-leave-every-stone-unturned-abhay-chautala-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-123063-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार बनो दयो, फेर सारी कसर काढ़ दयूंगा : अभय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार बनो दयो, फेर सारी कसर काढ़ दयूंगा : अभय चौटाला
Tue, 23 Jul 2024 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 23 Jul 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
बोेले - भाजपा कांग्रेस एक दूसरे से हिसाब मांगकर सुर्खियां बटोर रहीं, दोनों ने आमजन के हित के लिए कुछ नहीं किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला सोमवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव अरनियांवाली, रंधावा, रुपाणा, लुदेसर, रूपावास, जोड़कियां, कुताना व जमाल पहुंंचे। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बस सरकार बना दयो, फेर पिछली सारी कसर काढ़ दयूंगा। प्रदेश में सभी लोगों के हित में ऐतिहासिक कार्य किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि एक ओर जहां भाजपा नई-नई घोषणाएं कर रही है, दूसरी ओर वहीं आमजन के लिए समस्याएं बढ़ रही हैं। गर्मी में भाजपा किसानों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति दे पाने में असमर्थ रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणांचल में पानी न होने के चलते आमजन के साथ-साथ मवेशियों को भी खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। नरमे में सुंडी का प्रकोप है और सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है।
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने भाजपा कांग्रेस पर आरोप जड़ा कि वे एक दूसरे से हिसाब मांग रही हैं, जबकि वास्तविकता ये है कि वे इसके माध्यम से सुर्खियां बटोर रही हैं और दोनों ही दलों ने आमजन के हित के लिए कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
उन्होंने भाजपा शासन में बढ़ी आपराधिक घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि बढ़ती हत्याएं, लूटपाट, बलात्कार आदि के मामलों के चलते हरियाणा में एक नए पैसे का भी निवेश नहीं आ रहा। यदि प्रदेश की जनता का आशीर्वाद इस बार इनेलो बसपा गठबंधन सरकार को मिला तो वे नशामुक्त व अपराधमुक्त हरियाणा देंगे। इस अवसर पर उनके साथ बसपा के जिलाध्यक्ष भूषण बरोड़, प्रदेश सचिव लीलूराम आसाखेड़ा, धर्मपाल माखोसरानी, प्रेम राठी, रविंद्र बाल्याण, इनेलो नेता विनोद बेनीवाल, प्रवेश सींवर, बिजेंद्र बेनीवाल, पूनम गोदारा व प्रवक्ता महावीर शर्मा भी मौजूद रहे।