फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Players' trials will be taken today and tomorrow for Khelo Haryana

खेलो हरियाणा के लिए आज व कल लिए जाएंगे खिलाड़ियों के ट्रायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Players' trials will be taken today and tomorrow for Khelo Haryana
सिरसा। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के कोच लखविंद्र सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा प्रतियोगिताओं के लिए 15 व 16 अगस्त को जिला में ट्रायल लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को सुबह साढ़े 8 बजे नेशनल महाविद्यालय में फुटबाल (लड़कियां) खेल के लिए शाह सतनामजी इंस्टीट्यूट सिरसा में तैराकी खेल के लिए ट्रायल लिए जाएंगे। इसी दिन शहीद भगत सिंह स्टेडियम में वालीबाल, हॉकी, आर्चरी, लॉन टेनिस, बास्केटबाल, एथलेटिक, कुश्ती, बॉक्सिंग, कबड्डी (लड़कियां), खो-खो (लड़कियां) में ट्रायल लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त डबवाली रोड स्थित चौ. दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम में जिम्नास्टिक व हैंडबॉल खेलों के ट्रायल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

16 अगस्त को सुबह साढे़ 8 बजे चौ. दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन, नेशनल महाविद्यालय में फुटबाल (लड़के), शहीद भगत सिंह स्टेडियम में साइकलिंग, कबड्डी (लड़के), खो-खो (लड़के), भारतोलन, टेबल टेनिस और जेसीडी विद्यापीठ सिरसा में शूटिंग खेल के ट्रायल लिए जाएंगे। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा आगामी 27 से 29 अगस्त 2021 तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तरह राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा का आयोजन करवाया जा रहा है। इसमें 18 वर्ष आयु वर्ग की पुरुष व महिला (एक जनवरी 2003 या इसके बाद की जन्म तिथि) भाग लेंगेे।
विज्ञापन

ये दस्तावेज लाने अनिवार्य
उन्होंने बताया कि खेलों में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी (लड़के व लड़कियां) अपने साथ जन्मतिथि की प्रमाणिकता के लिए प्रमाण पत्र (आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिक प्रमाण पत्र व पासपोर्ट इनमें से कोई भी दस्तावेज) साथ अवश्य लाएं। इस स्पर्धा में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जो हरियाणा का निवासी हो या हरियाणा में शिक्षा ग्रहण कर रहा हो। खिलाड़ी अपने साथ संबंधित प्रमाण की फोटो प्रति भी अवश्य लाएं। प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी व टीम भेजी जाएगी जिनका इस ट्रायल स्पर्धा में चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी व टीम को क्रमश पांच हजार रुपये, तीन हजार रुपये व दो हजार रुपये की इनामी राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 20 खेलों को किया है शामिल
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 20 खेलों को शामिल किया जाएगा। इसमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, बॉक्सिंग, साइक्लिंग, फुटबाल, जिमनास्टिक, हॉकी, हैंडबॉल, जूडो, कबड्डी (एनएस), खो-खो, लॉन टेनिस, शूटिंग, तैराकी, टेबल टेनिस, कुश्ती (ग्रीको रोमन), भारतोलन तथा वॉलीबाल शामिल हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, कुरुक्षेत्र, रोहतक व यमुनानगर में करवाई जाएगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 5 हजार रुपये, द्वितीय को 3 हजार रुपये व तृतीय को 2 हजार रुपये की इनामी राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed