फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Players arrived from all over the district to give trials for the three-day state level games.

Sirsa News: तीन दिवसीय राज्यस्तरीय खेलों के लिए ट्रायल देने जिले भर से पहुंचे खिलाड़ी

Sat, 08 Jun 2024 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 08 Jun 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Players arrived from all over the district to give trials for the three-day state level games.
शहीर भगत सिंह स्टेडियम सिरसा में बाधा दौड़ का ट्रायल देता खिलाड़ी।
सिरसा। शहीद भगत सिंह स्टेडियम में शनिवार को खेल विभाग की तरफ से राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में चयन को लेकर जिलास्तर पर विभिन्न खेलों को लेकर ट्रायल का आयोजन किया गया। इसके तहत महिला और पुरुषों की ओपन श्रेणी के लिए ट्रायल लिए गए। क्रिकेट के लिए 90 लड़के व लड़कियां ट्रायल देने के लिए आए हुए थे। इनमें से पुरुष व महिला टीम के लिए 15-15 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसी प्रकार बास्केटबाल के लिए 65 खिलाड़ियों में से 24 लड़के व लड़कियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन


शहीद भगत सिंह स्टेडियम में सुबह 9 बजे से ही खिलाड़ी ट्रायल के लिए पहुंचने लगे। जिसमें बास्केटबाल, क्रिकेट व लॉन्ग जंप के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। इन खेलों में ट्रायल देने के लिए जिलेभर से अनेक खिलाड़ी पहुंचे हुए थे। बास्केटबाल में ओपन श्रेणी में लड़के और लड़कियों ओर युवाओं ने भाग लिया। वहीं क्रिकेट में भी ओपन श्रेणी में 90 के करीब लड़के ओर लड़कियों ने ट्रायल दिए। बाधा दौड़ ट्रायल में भी खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सर्वप्रथम ट्रायल के लिए आने वाले खिलाड़ियों के खेल विभाग की ओर से दस्तावेजों की जांच की गई, ताकि बाद में दस्तावेजों को लेकर कोई विवाद की स्थिति पैदा न हो। क्रिकेट ट्रायल के दौरान जिला खेल अधिकारी सुरिंद्रजीत सिंह खिलाड़ियों के बीच मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्रिकेट को पिछले साल ही किया गया था खेल महाकुंभ में शामिल
हर साल की तरह राज्यस्तर पर खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाता है। जिसमें 22 खेलों के लिए हरियाणा भर से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए भाग लेते हैं। क्रिकेट को पिछले साल ही इस खेल महाकुंभ में शामिल किया गया था, जिससे क्रिकेट खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट ट्रायल में लड़कियों की संख्या में हुई बढ़ोतरी
शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट ट्रायल में 90 खिलाड़ियों ने अपने ट्रायल दिए। इनमें से 60 लड़के और 30 लड़कियाें ने ट्रायल दिए। इनमें से पिछली बार के मुकाबले इस बार लड़कियों की संख्या बढ़ी है। कोच शंकर के अनुसार पहले लड़कों के मुकाबले लड़कियां क्रिकेट में ज्यादा रूचि नहीं लेती थी लेकिन इस बार इनकी संख्या में इजाफा हुआ है। इस बार काफी नई खिलाड़ी भी ट्रायल देने के लिए पहुंची।

क्रिकेट में युवाओं का रुझान अच्छा है। जिलेभर से 90 खिलाड़ियों ने क्रिकेट ट्रायल शनिवार को दिए हैं। जिसमें से 15 लड़कियां और 15 लड़कों का चयन किया गया। अब ये खिलाड़ी राज्य स्तर की प्रतियोगिता में अपना दम दिखाएंगे।
- शंकर सैनी, क्रिकेट कोच, शहीद भगत सिंह स्टेडियम, सिरसा।



बास्केटबाल के ट्रायल में 65 खिलाड़ियों ने भाग लिया, इसमें से 24 का चयन हुआ। जिनमें से 12 लड़के और 12 लड़कियां हैं। खिलाड़ियों में खेलों के लेकर खासा उत्साह है। ट्रायल में चयनित किए गए खिलाड़ी अच्छा प्रर्दशन करेंगे।

-खजान सिंह, बास्केटबाल कोच, शहीद भगत सिंह स्टेडियम, सिरसा।






जिला के खिलाड़ियों में काफी उत्साह और जोश है। सिरसा के बहुत से खिलाड़ी जिला से लेकर अंतरराष्ट्रीय लेवल तक अपनी पहचान बना चुके हैं। उम्मीद है इस महाकुंभ में भी खिलाड़ी जीतकर ही लौटेंगे।
- सुरिंद्रजीत सिंह, जिला खेल अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed