फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   player died during race

Sirsa News: सर्दी में दाैड़ लगाना जिंदगी पर पड़ा भारी, खिलाड़ी की माैत

Wed, 14 Jan 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 14 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
player died during race
 मृतक सुरेश। सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। ऐलनाबाद के गांव निमला में स्टेडियम में दौड़ लगाते हुए मंगलवार शाम को छह बजे 26 वर्षीय सुरेश कुमार की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। कुछ वर्ष पहले तक सुरेश जिला स्तर पर बॉक्सिंग खिलाड़ी रह चुका है। मौजूदा समय में वह हरियाणा पुलिस की फिजिकल तैयारी कर रहा था। परिजनों व ग्रामीणों के अनुसार हार्ट अटैक आने का मुख्य कारण सर्द मौसम में दौड़ना रहा है। वहीं, इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई और बुधवार को युवक का अंतिम संस्कार किया गया।
ऐलनाबाद के गांव नीमला का सुरेश कुमार तीन बहनों का इकलौता भाई था। जब सुरेश की मौत की सूचना मिली तो परिवार में मातम छा गया। परिवार के लोगों को यकीन ही नहीं हुआ। ग्रामीणों के अनुसार, तीनों बहनें शादीशुदा हैं। पिता पृथ्वीराज खेतीबाड़ी करते हैं। सुरेश ने चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय कॉलेज ऐलनाबाद से ग्रेजुएशन की थी। वह बॉक्सिंग खेलता था । पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। जिम जाने के साथ लाइब्रेरी में पढ़ता था।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, सुरेश के सीईटी का पेपर देने पर 70 अंक आए थे। हरियाणा पुलिस की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। ऐसे में उसे पूरी उम्मीद थी कि वह पास कर लेगा। इसलिए पुलिस भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच बृजलाल ने बताया कि सुरेश उनके परिवार से है। उसका बुधवार को गांव में अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों को इकलौता बेटा होने के कारण गहरा आघात लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed