फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Places for rallies, street meetings marked in Sirsa

Sirsa News: जिले में रैली, नुक्कड़ सभा और बैठक की जगह चिह्नित

Wed, 01 May 2024 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 01 May 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Places for rallies, street meetings marked in Sirsa
सिरसा। लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों व चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए निर्वाचन सामग्री प्रकाशित करने व रैली/नुक्कड़ सभा, चुनाव प्रचार बैठक करने के लिए जिले में स्थान निर्धारित किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि राजनीतिक दल व प्रत्याशी इन्हीं जगहों पर प्रचार प्रसार की सामग्री प्रकाशित कर सकते हैं।
विज्ञापन

राजनीति दल व प्रत्याशी सिरसा में पंचमुखी मंदिर के पास वार्ड नंबर 1, नई हाउसिंग बोर्ड कालोनी में स्थित पार्किंग एरिया वार्ड नंबर 2 व 3, हुडा सेक्टर 20 कामर्शियल कॉपलेक्स, महाराणा प्रताप चौक हिसार रोड, हुडा कॉम्पलेक्स पार्किंग क्षेत्र (पुराना बस स्टेंड), ऑटो मार्केट पार्किंग, भगत सिंह चौक, सुभाष चौक, आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने पार्किंग क्षेत्र, मेला ग्राउंड, कपास मंडी नजदीक पुरानी हाउसिंग बोर्ड कालोनी, वाल्मिकी चौक, शिव दुर्गा मंदिर चौक गोशाला रो व एफ ब्लाक मार्केट पार्किंग एरिया पर नुक्कड़ सभा कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस प्रकार कालांवाली के नगर पालिका क्षेत्र में नजदीक रेलवे फाटक, पंजाब बस स्टैंड के सहारा चौक, पुराना थाना रोड, नजदीक मार्केट कमेटी क्षेत्र में निर्वाचन प्रचार सामग्री चस्पा करवा सकते हैं। इसके अलावा रैली, नुक्कड़ सभा, चुनाव प्रचार, मीटिंग के लिए हुडा आर-3 का क्षेत्र आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐलनाबाद : रामलीला ग्राउंड, गांधी चौक, मस्जिद के पास वार्ड नंबर 4, वाल्मीकि चौक पर नुक्कड़ सभा व नचिकेतन स्कूल के पास निजी स्थान, नई अनाज मंडी (मार्केट कमेटी), अतिरिक्त अनाज मंडी (मार्केट कमेटी) व सरकारी स्कूल के पीछे का स्थान रैली, चुनाव प्रचार व बैठक के लिए आरक्षित किया गया है।


मंडी डबवाली : राजनीतिक दल व प्रत्याशी अपनी प्रचार सामग्री वैष्णो माता मंदिर के पास, गोशाला के पास वार्ड नंबर 3, सामुदायिक केंद्र वार्ड नंबर 3, मार्केट कमेटी कार्यालय के पास, रेलवे फाटक, कालोनी रोड के पास, स्वतंत्रता सेनानी पार्क के पास, परशुराम चौक के पास, वैद्य राम दयाल चौक के पास, कार्यालय जन-स्वास्थ्य विभाग के पास, रविदास धर्मशाला के पास, वार्ड नंबर 18, भगत सिंह धर्मशाला के पास, वार्ड नंबर 19, गुरुद्वारा चौहान नगर के पास वार्ड नंबर 20, रामबाग के पास वार्ड नंबर 4, वाल्मीकि चौक व कबीर चौंक में चस्पा कर सकते हैं। रैली / नुक्कड़ सभा मार्केट कमेटी डबवाली के ब्लॉक ए व बी में रैली कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed