फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   pipeline work stopped

Sirsa News: पाइपलाइन निर्माण में अनियमितता का आरोप, लोगों ने रुकवाया काम

Sun, 19 Jul 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 19 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
pipeline work stopped
ऐलनाबाद।  लोग अपना विरोध जताते हुए।  संवाद 
निष्पक्ष जांच करवाकर जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

फोटो - 9
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद । शहर की मिनी बाईपास पर बिछाई जा रही बरसाती पानी निकासी पाइपलाइन का निर्माण कार्य रविवार को विवादों में आ गया। वार्ड नंबर-2 और 3 के निवासियों ने निर्माण कार्य में अनियमितताओं और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और काम रुकवा दिया।
प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बंसीलाल खींची, विनोद लखारा, अमर सिंह पंवार, राजकुमार पंवार, बेगराज लूणा, अनिल बलडोदिया, ओमप्रकाश मेहरडा, देवीलाल, जोगिंद्र लूणा, संजय कुमार सहित अन्य वार्डवासियों के अनुसार मिनी बाईपास पर बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को बड़ी संख्या में वार्डवासी निर्माण स्थल पर पहुंचे और कार्य की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं किया जा रहा है और सामग्री की गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि चैंबर निर्माण के दौरान ईंटों को सही तरीके से भिगोया नहीं जा रहा जिससे मजबूती प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, निर्माण में निम्न गुणवत्ता की सामग्री के प्रयोग का भी आरोप लगाया गया। उनका कहना है कि पाइपलाइन डालने के बाद निकला मलबा उसी स्थान पर डाल दिया जा रहा है जिससे भविष्य में बरसात के दौरान पानी की निकासी प्रभावित हो सकती है और जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
लोगों ने आरोप लगाया कि चैंबर निर्माण वाले स्थानों से पेयजल पाइपलाइन गुजर रही है। यदि कार्य में सावधानी नहीं बरती गई तो पेयजल लाइन को नुकसान पहुंच सकता है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर ही कार्य बंद करवा दिया और चेतावनी दी कि जांच पूरी होने तक निर्माण दोबारा शुरू नहीं होने दिया जाएगा।

लोगों ने वार्ड पार्षद और नगर पालिका अध्यक्ष के प्रति भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। लोगों ने मांग की कि नगर पालिका के अधिकारी इस मामले की जांच कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed