फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Pink, model and disabled booth will be the center of attraction

Sirsa News: पिंक, मॉडल और दिव्यांग बूथ रहेंगे आकर्षण का केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Pink, model and disabled booth will be the center of attraction
मार्केट कमेटी  में बनाए गए पोलिंग बूथ पर महिला पुलिस कर्मी और पोलिंग एजेंट।
सिरसा/कालांवाली। जिला प्रशासन की ओर से महिलाओं के लिए विशेष रूप से पिंक बूथ बनाए गए हैं। जिन्हें गुलाबी रंगों के कपड़े, गुब्बारों से सजाया गया है। इन पिंक बूथ पर महिलाकर्मी तैनात रहेंगी। वोट डलवाने से लेकर सभी काम महिलाओं के द्वारा किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा केंद्र पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। जहां पर मतदान करने के लिए आने वाली महिलाएं और युवतियां मतदान करने के बाद यादगार के तौर पर सेल्फी भी ले सकती हैं। इसके अतिरिक्त दिव्यांग मतदाताओं के लिए अलग से बूथ बनाए गए हैं। जहां पर उनके लिए व्हील चेयर से लेकर अन्य सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा। इसके अलावा युवाओं के लिए आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिले की प्रत्येक विधानसभा में एक-एक पिंक बूथ, दिव्यांग बूथ और मॉडल बूथ की बनाए गए हैं।
विज्ञापन

पांचों विधानसभा क्षेत्रों में बनाए गुलाबी, मॉडल और दिव्यांग बूथ

कालांवाली विधानसभा क्षेत्र



- गुलाबी बूथ : बूथ संख्या - 23, मार्केट कमेटी कार्यालय कालांवाली।

- मॉडल बूथ : बूथ संख्या -110, पीएमश्री वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, बड़ागुढा ।



-दिव्यांग बूथ : बूथ संख्या - 169, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, वैदवाला ।

---------------------



डबवाली विधानसभा क्षेत्र

- गुलाबी बूथ : बूथ संख्या - 34, भगवान श्री कृष्ण कॉलेज आफॅ एजुकेशन मंडी डबवाली।



- मॉडल बूथ : बूथ संख्या - 1, स्वतंत्रता सेनानी विद्या राम दयाल राजकीय मॉडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, मंडी डबवाली।

-दिव्यांग बूथ : बूथ संख्या - 94, राजकीय बालिका मॉडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मसीता।



----------------

रानियां विधानसभा क्षेत्र



- गुलाबी बूथ : बूथ संख्या - 157, नगर पालिका कार्यालय रानियां।

- मॉडल बूथ : बूथ संख्या - 95, राजकीय प्राथमिक स्कूल मंगाला।



-दिव्यांग बूथ : बूथ संख्या - 167, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मंगाला।

------------



सिरसा विधानसभा क्षेत्र

- गुलाबी बूथ : बूथ संख्या - 20, राजकीय महिला नेशनल महाविद्यालय सिरसा कमरा नंबर 6।



- मॉडल बूथ : बूथ संख्या - 7, सेंट जेवियर स्कूल दायां भाग सिरसा।



-दिव्यांग बूथ : बूथ संख्या - 3, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल केलनियां मध्य भाग।

-----------



ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र

- गुलाबी बूथ : बूथ संख्या - 118, आंबेडकर भवन, हरचंद का बास, ऐलनाबाद।



- मॉडल बूथ : बूथ संख्या - 88, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल महेणा खेड़ा दायां भाग।

-दिव्यांग बूथ : बूथ संख्या - 171, राजकीय प्राथमिक स्कूल हंजीरा बायां भाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed