{"_id":"5ec027568ebc3e90af11c6a5","slug":"person-returned-from-delhi-to-sirsa-found-corona-positive-sirsa-news-rtk555279729","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में संक्रमित बेटी से मिलकर सिरसा लौटा व्यक्ति मिला पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में संक्रमित बेटी से मिलकर सिरसा लौटा व्यक्ति मिला पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सी ब्लॉक में दिल्ली से लौटा 56 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह अपनी कोरोना पॉजिटिव बेटी से मिलने के लिए दिल्ली गया था। उसकी बेटी ने एक बच्ची को जन्म दिया था। बेटी और ससुराल पक्ष के लोग पहले ही कोरोना पॉजिटिव थे, ऐसे में व्यक्ति को भी कोरोना हो गया। दिल्ली के अपोलो अस्पताल ने उसके सैंपल लिए और सिरसा प्रशासन को इसकी सूचना दी।
स्वास्थ्य विभाग ने सिरसा आते ही पति और पत्नी को सिविल अस्पताल में आइसोलेट कर दिया है, हालांकि व्यक्ति की पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अभी तक कुल सात कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। शुक्रवार को ही दो मरीज ठीक होकर घर पहुंचे थे। शनिवार सुबह तक केवल एक ही मरीज पॉजिटिव था, लेकिन शनिवार को सी ब्लॉक के 56 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब सिरसा में एक्टिव केस की संख्या दो गई है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8 आठ हो गई है, जबकि इनमें 6 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
सिरसा की एडमिशन मंडी में सी ब्लॉक निवासी आढ़त का काम करता है। 14 मई 2020 को दिल्ली स्थित अपनी बेटी से मिलने के लिए वह दिल्ली अपोलो अस्पताल गया था। बेटी ने एक बच्ची को जन्म दिया था, उसकी बेटी का 10 मई को टेस्ट हुआ था और पॉजिटिव आने पर उसे 11 मई को अपोलो में भर्ती किया गया था। जबकि उसकी बेटी और ससुराल पक्ष के सभी लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। 15 मई को ही दिल्ली के अपोलो में सी ब्लॉक निवासी व्यक्ति और उसकी पत्नी का भी सैंपल लिया गया था। व्यक्ति और उसकी पत्नी 16 मई को दिल्ली से सिरसा वापस आ गए और 16 मई को व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें सिरसा सिविल अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। कोरोना पॉजिटिव की पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव है। उसकी बेटी ने बच्ची को जन्म दिया, लेकिन नवजात बच्ची की रिपोर्ट निगेटिव है।
विज्ञापन
शहर का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। सिरसा में अब दो कोरोना पॉजिटिव केस हैं।
- डॉ. सुरेंद्र नैन, सीएमओ सिविल अस्पताल सिरसा