फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Person kidnapped from Faggu, police freed from Fatehabad

फग्गू से व्यक्ति का अपहरण,फतेहाबाद से पुलिस ने करवाया मुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Person kidnapped  from Faggu, police freed from Fatehabad
रोड़ी। गांव फग्गू में पैसे के लेनदेन को लेकर गाड़ी सवार कुछ लोगों ने एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया। सूचना के बाद रोड़ी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फतेहाबाद से व्यक्ति को मुक्त करवाया। इस संबंध में पुलिस ने व्यक्ति की पत्नी के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला लवप्रीत कौर ने बताया कि बुधवार सायं उसका पति जगजीत सिंह घर के निकट खड़ा था। इसी दौरान बोलेरो कैंपर सवार चार लोग आए और उसके पति को गाड़ी में डाल ले गए। आरोप है कि जब उसने उसके पति को छुड़वाना चाहा तो आरोपियों ने उसकी तरफ पिस्तौल तानते हुए धमकी दी। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए जगजीत सिंह को रात्रि के समय फतेहाबाद से मुक्त करवाया लिया गया है। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में पैसे का लेनदेन सामने आ रहा है। पुलिस पूछताछ में जगजीत सिंह ने फतेहाबाद के एक ठेकेदार का नाम लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed